रागी के लड्डू
- फोटो : Adobe
वजन नियंत्रित रखने में असरदार मिलेट्स
भारत में उपवास के दौरान आलू या साबूदाने का सेवन अधिक किया जाने लगता है। लोग घी का भी काफी सेवन करने लगते हैं। इसके अधिक सेवन से वजन बढ़ सकता है। लेकिन मिलेट्स लो कैलोरी होते हैं। इसकी खिचड़ी बनाने में थोड़े से घी का उपयोग होता है। मिलेट्स के सेवन से लंबे समय तक पेट भरा हुआ रहता है, इसलिए वजन बढ़ने की शिकायत से बचा जा सकता है।
विशेषज्ञ के मुताबिक, डायबिटीज के मरीज, दवाओं का सेवन कर रहे लोग या गर्भवती को डॉक्टर की सलाह के मुताबिक और एक स्वस्थ डाइट प्लान के अनुसार ही व्रत रखना चाहिए।
-------------
नोट: लेख ठाणे, महाराष्ट्र की कंसल्टिंग होम्योपैथ और पोषण विशेषज्ञ डॉ. दीपाली अठावले से हुई खास बातचीत से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।