White Foods to Avoid: हमारी रसोई में कुछ ऐसी चीजें हमेशा मौजूद रहती हैं जिनका हम लगभग रोजाना इस्तेमाल करते हैं। ये हमारी डाइट का इतना अभिन्न हिस्सा बन चुकी हैं कि हम अक्सर इनके संभावित स्वास्थ्य प्रभावों पर ध्यान नहीं देते। खासकर, तीन ऐसी सफेद चीजें हैं जो देखने में तो सामान्य लगती हैं, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, यदि इनका सेवन अधिक मात्रा में किया जाए तो ये शरीर के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकती हैं।
हम बात कर रहे हैं सफेद चीनी, सफेद नमक और मैदे की। जी हां, ये तीनों ही चीजें हमारे किचन में आसानी से मिल जाती हैं और अधिक मात्रा में इनका सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आधुनिक जीवनशैली और प्रोसेस्ड फूड्स के बढ़ते चलन ने इन तीनों का हमारी डाइट में दखल काफी बढ़ा दिया है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी कई नई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि ये तीनों चीजें सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती हैं और इन्हें कम करने के उपाय क्या हैं?