देशभर में गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। तापमान बढ़ने और इसके कारण होने वाली बीमारियां तो इस मौसम को चुनौतीपूर्ण बना ही देती हैं, पर खानपान की कुछ चीजों को लेकर लोगों को गर्मियों का बेसब्री से इंतजार भी रहता है। आम ऐसा ही एक फल है जो गर्मियों के मौसम की न सिर्फ पहचान है, बल्कि इसे स्वाद को लेकर भी काफी पसंद भी किया जाता है।
स्वाद के साथ-साथ आम खाना शरीर के लिए आवश्यक कई प्रकार के पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसमें विटामिन-ए और सी के साथ फाइबर और प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आम खाना हमारी सेहत के लिए बहुत लाभप्रद फलों में से एक है, पर आम खाने के दौरान बरती गई एक छोटी सी लापरवाही से कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं और पॉइजनिंग तक का खतरा हो सकता है। बाजार में मिलने वाले आम को खाने से पहले कुछ बातें जान लेनी बहुत जरूरी हो जाती हैं।