फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: क्या आप भी रात में अधिक पसीना आने की समस्या से परेशान हैं? जानिए क्या हो सकते हैं इसके कारण

Sun, 27 Mar 2022 07:44 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अधिक पसीना आने की समस्या - फोटो : Pixabay
गर्मी के दिनों में पसीना आना स्वाभाविक है। शरीर के स्वेट ग्रंथियों से तरल पदार्थों के रिलीज होने के कारण पसीना आता है, इसे शरीर के लिए स्वाभाविक प्रक्रिया माना जाता है। पर सामान्य से अधिक पसीना आने की समस्या आपके लिए अलार्मिंग हो सकती है। विशेषकर यदि आपको रात में सोते समय अधिक पसीना आता है तो अलर्ट हो जाने की आवश्यकता है, इसे कई अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी माना जा सकता है। कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण की स्थिति में भी रात के समय अधिक पसीना आने को एक लक्षण के तौर पर देखा जा रहा है। तो क्या आप भी अधिक पसीना आने की समस्या से परेशान हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक रात को सोते समय अधिक पसीना आने की समस्या को सामान्य नहीं माना जाना चाहिए। सोते समय आपके शरीर के तापमान में बदलाव का अनुभव होना सामान्य है और इसके कारण कभी-कभी इससे पसीना भी आ सकता है। पर अगर आपको बहुत अधिक पसीना आता है तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ से सलाह लेनी की आवश्यकता है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि आखिर किन कारणों से आपको इस तरह की समस्याओं का अनुभव हो सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
रात के समय अधिक पसीना आने के कारण - फोटो : iStock
चिंता-तनाव की स्थिति
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यदि आप अक्सर चिंतित या तनावग्रस्त महसूस करते रहते हैं, तो यह कारक आपको रात में अधिक पसीना आने का अनुभव करा सकते हैं। दिमाग के अति सक्रिय होने के कारण मस्तिष्क और शरीर को यह कई तरह से प्रभावित करता है, जिसके कारण आपको पसीना आ सकता है। बहुत अधिक तनाव लेने के कारण रक्तचाप भी बढ़ सकता है जिसके कारण भी आपको यह समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
दवाइयों के प्रभाव के कारण पसीने की समस्या - फोटो : getty images
दवाइयों का असर
कई प्रकार की दवाइयों के सेवन के कारण भी आपको अधिक पसीना आने की समस्या हो सकती है, इसमें बहुत ज्यादा घबराने की आवश्यकता नहीं है। कुछ दवाएं आपके मस्तिष्क के उन हिस्सों को प्रभावित कर सकती हैं, जो शरीर के तापमान या आपके पसीने की ग्रंथियों को नियंत्रित करती हैं। इस वजह से इन दवाइयों के कारण रात को अधिक पसीना आ सकता है। इस बारे में अपने डॉक्टर से बात जरूर कर लेनी चाहिए। 

4 of 5
मेनोपॉज के दौरान अधिक पसीना आना - फोटो : Pixabay
मेनोपॉज़ का समय
महिलाओं में रात के समय अधिक पसीना आना मेनोपॉज़ की तरफ संकेत हो सकता है। रजोनिवृत्ति के दौरान भी रात के समय अधिक पसीना आने का अनुभव होता है। लगभग 75 फीसदी पेरिमेनोपॉज़ल महिलाएं इस समस्या को रिपोर्ट करती हैं। यहआवृत्ति आमतौर पर रजोनिवृत्ति के बाद पहले कुछ वर्षों में अधिक होती है और फिर समय के साथ घट जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पसीना आने के कारणों को जानिए - फोटो : getty images
हाइपरहिड्रोसिस की समस्या
अध्ययनों से पता चलता है कि कुछ लोगों को हाइपरहिड्रोसिस नामक समस्या के कारण भी अधिक पसीना आ सकता है। वैसे तो इस रोग के मामले काफी दुर्लभ हैं पर यदि आपको अधिक पसीना आता है तो विशेषज्ञ से इस समस्या के बारे में बात करनी चाहिए। हाइपरहिड्रोसिस की स्थिति में आपका शरीर अज्ञात कारणों से अत्यधिक पसीना उत्पादित करने लगता है।


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें