फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए डाइट में करें कच्ची हल्दी को शामिल, स्वास्थ्य के लिए है बेहद ही फायदेमंद 

Fri, 18 Dec 2020 03:55 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कच्ची हल्दी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कच्ची हल्दी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में सहायक होते हैं। एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर कच्ची हल्दी कई बीमारियों से लड़ने में सहायक होती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको कच्ची हल्दी के फायदे बताएंगे। स्वस्थ और फिट रहने के लिए डाइट में कच्ची हल्दी को जरूर शामिल करें। कच्ची हल्दी को डाइट में शामिल कर आप कई बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए कच्ची हल्दी के फायदे...
विज्ञापन

2 of 6
आप इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए डाइट में कच्ची हल्दी को भी शामिल कर सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इम्यून सिस्टम मजबूत होता है
  • कच्ची हल्दी में लिपोपॉलीसेच्चाराइड नामक तत्व पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में सहायक होता है। आप इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए डाइट में कच्ची हल्दी को भी शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
कच्ची हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक पाए जाते हैं, जो सर्दी, खांसी- जुकाम से राहत दिलाने में सहायक होते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सर्दी, खांसी- जुकाम में फायदेमंद
  • कच्ची हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक पाए जाते हैं, जो सर्दी, खांसी- जुकाम से राहत दिलाने में सहायक होते हैं। कच्ची हल्दी को डाइट में शामिल करने से आप सर्दी, खांसी- जुकाम से सुरक्षित रह सकते हैं।

4 of 6
दिल के मरीजों को डाइट में कच्ची हल्दी को शामिल करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
दिल के लिए फायदेमंद
  • कच्ची हल्दी कोलेस्ट्रोल के स्तर को नियंत्रण रखने में सहायक होती है। दिल के मरीजों को डाइट में कच्ची हल्दी को शामिल करना चाहिए। दिल के लिए कच्ची हल्दी काफी फायदेमंद होती है।
विज्ञापन

5 of 6
कच्ची हल्दी के इस्तेमाल से आप अनिद्रा की समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
अनिद्रा की समस्या से छुटकारा मिलता है
  • कच्ची हल्दी के इस्तेमाल से आप अनिद्रा की समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं। अनिद्रा की समस्या से परेशान लोग रोजाना सोने से पहले दूध में कच्ची हल्दी मिला कर उबाल लें और इसका सेवन कर लें। इसके सेवन से आपको अच्छी और गहरी नींद आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कच्ची हल्दी खून को साफ करने में अहम भूमिका निभाती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खून को साफ करती है कच्ची हल्दी
  • कच्ची हल्दी खून को साफ करने में अहम भूमिका निभाती है। कच्ची हल्दी में रक्त को साफ करने वाले गुण पाए जाते हैं। खून को साफ करने के लिए दूध में कच्ची हल्दी मिलाकर सेवन करें। 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें