हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि उनके पिता राकेश रोशन को गले का कैंसर हो गया है और इसकी सर्जरी करवाई जा रही है।यह खबर सुनते ही फैंस ने निर्देशक राकेश रोशन की सलामती के लिए काफी संख्या में ट्वीट करने शुरू कर दिए। राकेश रोशन बॉलीवुड के जाने-माने निर्देेशक, अभिनेता और कंपोजर हैं।आपको बता दें कि गले के कैंसर को मेडिकल दुनिया में काफी असमान्य माना जाता है।इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए आपको बताते हैं क्या होते हैं गले के कैंसर के लक्षण, इसके प्रकार और क्या है इससे बचाव का तरीका।