बदलती जीवनशैली और अनियमित खानपान के कारण पेट में गैस होना आम समस्या है। जब आप ज्यादा तला-भुना खाते हैं या फिर ज्यादातर बाहर का खाना खाते हैं तो आपके पेट में गैस हो जाती है। इस स्थिति में आहार नली में जलन महसूस होती है। पेट में दर्द के साथ ही गैस सिर में भी चढ़ जाती है। ऐसे में जरूरी नहीं है तुरंत दवा ही ली जाए। कई बार घर में ही समस्याओं का इलाज होता है। एसिडिटी या गैस की समस्या में आप घरेलू नुस्खों को भी आजमा सकते हैं। घरेलू नुस्खों के जरिए आप पेट में होने वाली गैस की समस्या को जड़ से भी खत्म कर सकते हैं।