फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Tips: गले में खराश को झट से दूर कर सकते हैं ये घरेलू उपाय, बस जान लें अपनाने का तरीका

Wed, 03 Dec 2025 07:14 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Natural Sore Throat Cures:ठंड के दिनों गले में खराश होना एक आम समस्या है, जिससे बहुत से लोग परेशान रहते हैं। आइए आपको गले के खराश को ठीक करने के लिए कुछ ऐसे असरदार घरेलू उपाय बताते हैं जिससे बहुत जल्द और किफायती तरीके से आप स्वस्थ हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
गले में खराश - फोटो : Adobe Stock
Quick Remedies For Sore Throat: सर्दियों के मौसम में गले में खराश, दर्द और हल्की सूजन होना एक आम शिकायत है। यह अक्सर ठंडी और रूखी हवा, वायरल संक्रमण (जैसे सामान्य सर्दी-जुकाम), या प्रदूषण के कारण होता है। गले की खराश तब होती है जब गले के ऊतकों में सूजन आ जाती है, जिससे खाना निगलना और बोलना मुश्किल हो जाता है।

हमारी भारतीय रसोई में कई ऐसे पुराने घरेलू उपाय मौजूद हैं जो बिना किसी साइड इफेक्ट के गले की खराश को दूर कर सकते हैं और संक्रमण से लड़ते हैं। इन उपायों का मुख्य लक्ष्य गले के बैक्टीरिया को मारना, बलगम को पतला करना और दर्द से तुरंत आराम दिलाना होता है। इन सरल तरीकों को अपनी दिनचर्या में शामिल करके, आप ठंड के कारण होने वाली गले की परेशानी को जड़ से खत्म कर सकते हैं। आइए इस लेख में ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गले में खराश - फोटो : Adobe Stock
नमक के पानी के गरारे
गले की खराश दूर करने का सबसे आसान और प्रभावी उपाय गुनगुने नमक के पानी से गरारे करना है। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच सादा नमक मिलाकर दिन में 3 से 4 बार गरारे करें। यह नमक गले की कोशिकाओं से अतिरिक्त तरल पदार्थ को खींचकर सूजन कम करता है और गले में जमा बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें - Health Tips: ठंड में क्यों होने लगती है हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन, जानें मूल वजह और बचाव के उपाय
 
विज्ञापन

3 of 5
गले में खराश - फोटो : Adobe Stock
शहद और अदरक का मिश्रण
शहद और अदरक का मिश्रण गले की खराश के लिए एक 'रामबाण' है। इसके लिए आप एक चम्मच अदरक के ताजे रस में एक चम्मच शुद्ध शहद मिलाकर धीरे-धीरे चाटें। शहद गले पर एक सुखदायक परत बनाता है, जबकि अदरक में मौजूद जिंजरॉल नामक तत्व दर्द और सूजन को तुरंत कम करने का काम करता है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या आपके भी पेट का होता है असहनीय दर्द, खराब पाचन के अलावा हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

4 of 5
हल्दी वाला दूध के फायदे - फोटो : freepik.com
हल्दी वाले दूध का सेवन
हल्दी वाला दूध अंदरूनी संक्रमण से लड़ने के लिए उत्कृष्ट विकल्प है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले गर्म दूध में एक चुटकी हल्दी और थोड़ी सी काली मिर्च मिलाकर पिएं। हल्दी में मौजूद एक्टिव कंपाउंड करक्यूमिन एक शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट है जो गले के संक्रमण को तेजी से ठीक करता है और शरीर को अंदर से गर्माहट देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाप - फोटो : Adobe Stock
तुलसी और अजवाइन की भाप
गले और श्वसन मार्ग की सूजन को कम करने के लिए भाप लेना बहुत जरूरी है। इसके लिए गर्म पानी में 5-6 तुलसी के पत्ते और आधा चम्मच अजवाइन डालकर उबाल लें। सिर को तौलिये से ढककर इस पानी की भाप लें। तुलसी और अजवाइन के वाष्प बलगम को पतला करते हैं, जिससे गले की खराश और बंद नाक से तुरंत आराम मिलता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें