Body Changes After Quitting Tea: हमारे समाज में चाय केवल एक पेय नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की जीवनशैली का अनिवार्य हिस्सा है। कुछ विशेषज्ञों के अनुसार अगर आप अपनी सेहत को बहुत अच्छा रखना चाहते हैं या अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं, तो एक महीने तक चाय (विशेषकर दूध वाली और मीठी चाय) न पीने का चैलेंज स्वीकार करना शरीर में कई सकारात्मक और बड़े बदलाव ला सकता है। चाय में मौजूद कैफीन और टेनिन, खासकर जब खाली पेट ली जाती है, तो पाचन, नींद और पोषक तत्वों के अवशोषण को नकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं।
एक महीने के लिए चाय को छोड़ने से शरीर को इन हानिकारक कंपाउंड से मुक्ति मिलती है। इससे न केवल एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या खत्म होती है, बल्कि एनर्जी लेवल भी स्थिर हो जाता है। यह डिटॉक्सिफिकेशन आपके आंतरिक स्वास्थ्य के लिए एक प्रकार के 'रीसेट बटन' का काम करता है। आइए इस लेख में जानते हैं वो चार बड़े बदलाव जो एक महीने तक चाय छोड़ने के बाद आपके शरीर में स्पष्ट रूप से दिखने लगते हैं।