फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Symptoms: अक्सर बनी रहने वाली थकान-कमजोरी को न लें हल्के में, ये प्रोस्टेट कैंसर का हो सकता है संकेत

Mon, 20 Nov 2023 06:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
थकान-कमजोरी की समस्या - फोटो : Istock
थकान-कमजोरी होना काफी सामान्य है, ज्यादा काम-तनाव या कुछ प्रकार की बीमारियों के कारण आपको ये दिक्कत हो सकती है, हालांकि ये अपने आप ठीक भी हो जाती है। पर अगर आपको अक्सर थकान-कमजोरी बनी रहती है तो इसपर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, प्रोस्टेट कैंसर की समस्या के शिकार लोगों में भी थकान-कमजोरी की दिक्कत होने का जोखिम देखा जाता रहा है। 

प्रोस्टेट कैंसर, पुरुषों में होने वाले सबसे आम प्रकार के कैंसर में से एक है। प्रोस्टेट कैंसर, प्रोस्टेट नामक अंग में होता है जो अखरोट के आकार की एक छोटी ग्रंथि है जो वीर्य पैदा करती है। इसे गंभीर बीमारी के तौर पर जाना जाता है, जो मृत्यु का भी कारण बन सकती है। यह यूएस में पुरुषों में कैंसर से होने वाली मौतों का प्रमुख कारण रहा है। 
विज्ञापन

2 of 4
कमजोरी की समस्या - फोटो : istock
थकान-कमजोरी की समस्या

प्रोस्टेट कैंसर वाले लोगों में भिन्न-भिन्न लक्षण हो सकते हैं। अधिकांश पुरुषों में इसके लक्षण बिल्कुल नहीं नजर आते। इसके ज्यादातर लक्षण पेशाब और मूत्राशय की समस्याओं से संबंधित हो सकते हैं। हालांकि इसके अन्य समस्याओं पर भी गंभीरता से ध्यान दिए जाने की जरूरत  है। प्रोस्टेट कैंसर के अन्य लक्षणों के साथ आपको अक्सर कमजोरी-थकान बनी रहने की भी दिक्कत हो सकती है।

इस कैंसर के अन्य लक्षणों के बारे में भी जानना जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 4
प्रोस्टेट कैंसर की समस्या - फोटो : istock
मूत्र या वीर्य से रक्त आना

पुरुषों में मूत्र या वीर्य से रक्त आना प्रोस्टेट कैंसर का संकेत हो सकता है। ऐसा होने पर इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें। प्रोस्टेट कैंसर के मामले में, ट्यूमर बड़ा होकर प्रजनन प्रणाली और मूत्रमार्ग पर दबाव डालना शुरू कर देता है। ट्यूमर के इस दबाव के कारण, प्रजनन प्रणाली अवरुद्ध हो सकती है। इससे मूत्र या वीर्य में रक्त आने लगता है।
विज्ञापन

4 of 4
वजन कम होने के कारण - फोटो : iStock
वजन कम होना

यदि आपका वजन भी बिना किसी स्पष्ट कारण के कम होता जा रहा है तो इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। वजन कम होना प्रोस्टेट कैंसर का एक लक्षण हो सकता है। प्रोस्टेट कैंसर के सीवियर स्टेज में आपके शरीर के ऊर्जा उपयोग के तरीके में बदलाव होने लगती है जिसके कारण वजन घटने की समस्या हो सकती है। अगर आपका भी वजन बिना किसी प्रयास के घट रहा है तो इसपर गंभीरता से ध्यान दिया जाना जरूरी है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें