फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kidney Health: चाहते हैं साफ रहे खून तो रखिए इस अंग की सेहत का ख्याल, ये उपाय करेंगे मदद

Mon, 20 Nov 2023 05:37 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रक्त को फिल्टर करने के तरीके - फोटो : istock
शरीर के सभी अंगों के ठीक से काम करते रहने के लिए रक्त का ठीक तरीके से पूरे शरीर में संचार होते रहना जरूरी है। रक्त के माध्यम से ऑक्सीजन और पोषक तत्व अंगों को प्राप्त हो रहते हैं, हालांकि आहार और दिनचर्या में कुछ प्रकार की गड़बड़ी के कारण रक्त में अपशिष्टों की मात्रा बढ़ सकती है। इसके कारण कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम रहता है।

किडनी रक्त को फिल्टर करने और शरीर से अपशिष्टों को बाहर निकालने में मदद करती है। यानी कि अगर रक्त को साफ रखना है तो किडनी को स्वस्थ रखना जरूरी हो जाता है। हमारे शरीर में दो किडनी होती है। ये अपशिष्ट-अतिरिक्त तरल पदार्थों को शरीर से बाहर करने में मदद करती है, रक्त को फिल्टर करती है। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी किडनी को स्वस्थ रखने के लिए उपाय करते रहें।
विज्ञापन

2 of 5
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए करें उपाय - फोटो : istock
किडनी की बीमारी का खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमारी दिनचर्या की कई आदतें किडनी की बीमारियों का कारण बनती हैं जिससे न सिर्फ इनकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है साथ ही रक्त में अपशिष्टों की मात्रा के बढ़ने का भी खतरा रहता है। इसके लिए जरूरी है कि कम उम्र से ही लाइफस्टाइल और आहार पर विशेष ध्यान रखा जाए। आइए जानते हैं कि किडनी को स्वस्थ रखने और रक्त को साफ-शुद्ध रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?
विज्ञापन

3 of 5
एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन - फोटो : iStock
बात-बात पर न लें एंटीबायोटिक्स

एंटीबायोटिक्स का उपयोग बैक्टीरियल संक्रमण के कारण होने वाली समस्याओं को कम करने के लिए किया जाता रहा है। हालांकि पिछले कुछ वर्षो में एंटीबायोटिक्स का अनावश्यक उपयोग बढ़ा है, जिसके कारण एंटीबोयिटिक रेसिस्टेंस का जोखिम भी बढ़ गया है। बैक्टीरिया से लड़ने वाली इन दवाओं का अधिक सेवन आपकी किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है। बिना डॉक्टरी सलाह के एंटीबायोटिक्स के उपयोग से बचा जाना चाहिए।

4 of 5
स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन जरूरी - फोटो : istock
आहार का ध्यान रखना बहुत जरूरी

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि आप आहार की गुणवत्ता का ध्यान रखें। किडनी हमारे भोजन को संसाधित करती है। आहार में फलों-सब्जियों की मात्रा बढ़ाएं। अधिक वसा, नमक और चीनी के सेवन से भी किडनी को नुकसान पहुंच सकता है। मौसमी सब्जियां, फल-साबुत अनाज का सेवन बढ़ाएं और प्रोसेस्ड चीजों की मात्रा कम करें। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए आहार का ठीक रहना बहुत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नमक का कम करें सेवन - फोटो : istock
नमक का सेवन कर दें कम

नमक का अधिक सेवन न सिर्फ ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ाती है साथ ही इसके कारण आपकी किडनी को भी खतरा हो सकता है। वहीं जिन लोगों को पहले से ही किडनी से संबंधित दिक्कत रही है उनके लिए ये जटिलताओं को बढ़ाने वाली भी हो सकती है। ये ब्लड प्रेशर और किडनी स्टोन के लिए भी गंभीर जोखिम कारक है। आहार में नमक की मात्रा को कम रखें।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें