उचित मात्रा में ही भोजन करें
- फोटो : iStock
बहुत अधिक मात्रा में भोजन करने से बचें
मानसून के समय में खराब मौसम के कारण शारीरिक गतिविधियां स्वाभाविक रूप से कम हो जाती हैं, इसलिए डायबिटीज के रोगियों को अतिरिक्त कैलोरी के सेवन से भी बचना चाहिए। जब आपको लगे कि आप थोड़ा और खा सकते हैं, वहीं रुक जाएं। ऐसा करने से भोजन का पाचन आसानी से हो सकता है। खाने के बाद कुछ देर वॉक जरूर करें, बाहर न जा सकें तो घर में ही टहल लें। रात के खाने के तुरंत बाद न सोएं, बेहतर है कि जल्दी भोजन करें एक से दो घंटे के बाद ही सोने के लिए जाएं।
इन उपायों को प्रयोग में लाकर आप ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ने से रोक सकते हैं।
-------------------
नोट: यह लेख डॉ. परवेश मलिक के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। डॉ. परवेश एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।