Pomegranate Benefits And Side Effects: सेब को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। कहा जाता है कि एक सेब पूरा दिन आपको ऊर्जा से भरपूर और बीमारियों से दूर रखता है। हालांकि सेब के अलावा भी बहुत सारे फल है जो सेहतमंद माने जाते हैं। फलों में कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। विटामिंस और मिनिरल्स के अलावा अलग अलग फलों में अलग अलग पौष्टिकता पाई जाती है। पौष्टिक फलों की सूची में अनार शामिल है। अनार खाने में स्वादिष्ट और मीठा फल है लेकिन ये कई रोगों में लाभकारी भी है। चिकित्सक कमजोरी दूर करने के लिए अनार खाने की सलाह देते हैं। अनार विटामिन सी और बी का एक अच्छा स्त्रोत है। इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, सेलेनियम और जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अनार का सेवन सेहतमंद फायदे तो होता ही है लेकिन अनार खाने के कुछ नुकसान भी हैं। चलिए जानते हैं अनार खाने के फायदे और नुकसान।