पोलियो से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी
- फोटो : istock
क्या कई देशों में संक्रमण का बढ़ना खतरे की घंटी?
फिलहाल दुनिया के ज्यादातर देशों ने पोलियो को नियंत्रित कर लिया है, कुछ देश जहां पर संक्रमण के मामले पिछले कुछ महीनों में रिकॉर्ड किए गए हैं, उसने वैज्ञानिकों की चिंता निश्चित तौर पर बढ़ा दी है। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कुछ देशों को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर हिस्सों में संक्रमण के बढ़ने का कारण पोलियो के टीकों से संबंधित है जिसपर जल्द ही नियंत्रण पा लिया जाएगा।
हालांकि पाकिस्तान जैसे देशों में जहां संक्रमण बच्चों को वैक्सीन न लगवाने और मिथकों-अशिक्षा के कारण फैल रहा है, वह निश्चित ही बड़ी चुनौती है। ऐसी स्थिति में सरकार और स्थानीय अधिकारियों को व्यापक अभियान चलाकर लोगों को सही जानकारियां देने की आवश्यकता है जिससे इस खतरे को कम किया जा सके।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।