किडनी को स्वस्थ रखने वाले पेय
- फोटो : iStock
किडनी स्टोन की रोकथाम
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डायबिटीज एंड डाइजेस्टिव किडनी डिजीज के अनुसार, अमेरिका में 11% पुरुषों और 6% महिलाओं को जीवनकाल में कम से कम एक बार किडनी स्टोन की शिकायत होती है। इसे रोकने के लिए हाइड्रेटेड रहना महत्वपूर्ण है। संतुलित आहार के रूप में नारियल पानी पीने से आपको फायदा मिल सकता है। 2018 के एक अध्ययन से पता चला है कि नारियल पानी मूत्र में पोटेशियम, क्लोराइड और साइट्रेट को कम करने में मदद करता है, जिससे किडनी में स्टोन बनने के जोखिम को कम किया जा सकता है।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।