देश में कोरोना की दूसरी लहर के धीमा पड़ने के साथ ही तीसरी लहर को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं। कोरोना की तीसरी लहर कितनी गंभीर और संक्रामक होगी तथा इसमें लोगों को किस तरह की समस्याएं हो सकती हैं, ऐसे कई सवाल आपके मन में भी चल रहे होंगे। तमाम रिपोर्टस में कोरोना की तीसरी लहर के समय को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं, हालांकि हालिया रिपोर्ट में जो दावा किया गया है वह सभी लोगों की चिंता बढ़ा सकती है। डेटा विश्लेषण के आधार पर हैदराबाद के वरिष्ठ भौतिक विज्ञानी ने संकेत दिए हैं कि देश में कोरोना के तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है।
गौरतलब है कि कोरोना के कम होते मामलों के बीच पिछले कुछ दिनों से दुनिया के तमाम देशों में कोरोना केस में फिर से उछाल देखने को मिल रहा है। ब्रिटेन और अफ्रीका के कुछ देशों में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के कारण हालात गंभीर होते जा रहे हैं, कई स्थानों पर लॉकडाउन लगाने तक की स्थिति बनती दिख रही है। वहीं भारत की बात करें भारत में कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं।