फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: अमन सहरावत ने 10 घंटे में कम किया 4.6 किलो वजन, क्या तेजी से वजन घटाना नुकसानदायक है?

Sat, 10 Aug 2024 03:39 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अमन सहरावत कांस्य पदक - फोटो : PTI
भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की 57 किग्रा कुश्ती में कांस्य पदक जीता। हालांकि ये जीत इतनी आसान नहीं थी। मुकाबल के 24 घंटे पहले से पर्दे के पीछे जो चल रहा था वह काफी चुनौतीपर्ण था। जैसा कि इसी सप्ताह अधिक वजन होने के कारण विनेश फोगाट को दुर्भाग्यपूर्ण रूप से फाइनल मैच से बाहर होना पड़ा, ऐसी ही कुछ स्थिति अमन सहरावत के साथ भी हो सकती थी। 

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को सेहरावत का वजन 61.5 किलोग्राम था जो पुरुषों के 57 किग्रा की सीमा से 4.5 किलोग्राम अधिक था। भारतीय खेमा इस तरह का एक और झटका बर्दाश्त नहीं कर सकता था इसलिए सहरावत के वजन को कंट्रोल में लाने के लिए कोच और अन्य सदस्यों ने मेहनत करना शुरू कर दिया। मेहनत सफल रही और महज 10 घंटे में अमन ने करीब 4.6 किलोग्राम वजन घटाकर मुकाबला खेला।

क्या इतनी तेजी से वजन घटाना सेहत के नजरिए से ठीक है? आइए विशेषज्ञों से समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अमन सहरावत ने तेजी से घटाया वजन - फोटो : PTI
बहुत तेजी से वजन घटाना नुकसानदायक

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अक्सर लोगों की यही कोशिश होती है कि जितना जल्दी हो सके वजन कम किया जाए, लेकिन असल में ये सेहत के लिए नकारात्मक प्रभावों वाला हो सकता है। धीमी और स्थिर गति से वजन कम करना ही बेहतर माना जाता है।

अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग धीरे-धीरे वजन कम करते हैं, उनमें इसे लंबे समय तक बनाए रखने की अधिक संभावना होती है। इसके अलावा धीरे-धीरे वजन कम करने से स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी बहुत कम होते हैं। वहीं कम समय में तेजी से वजन घटाने से कई प्रकार के स्वास्थ्य दुष्प्रभावों का खतरा रहता है।


विज्ञापन

3 of 5
वजन कैसे कम करें? - फोटो : istock
हो सकते हैं कई नुकसान

फिटनेस एक्सपर्ट कहते हैं, तेजी से वजन कम करना कई तरह से नुकसानदायक है। इसके लिए प्रयोग में लाई जाने वाली डाइट अक्सर लो कैलोरी और पोषक तत्वों में कम होती है। लो कैलोरी वाले आहार आपको तेजी से वजन कम करने में मदद तो कर सकते हैं, लेकिन इससे मांसपेशियों में कमजोरी का खतरा रहता है। इसके अलावा बहुत तेजी के वजन कम करने से मेटाबॉलिज्म पर भी असर हो सकता है।

तेजी से वजन घटाने के प्रयास में शरीर में कई प्रकार के पोषक तत्वों की भी कमी होने लगती है, जिससे बाल झड़ने, इम्युनिटी में कमजोरी, हड्डियों की समस्याओं का जोखिम भी बढ़ जाता है।

4 of 5
पित्ताशय की पथरी - फोटो : istock
पित्ताशय की पथरी का खतरा

अध्ययनों से पता चलता है कि कम समय से तेजी से वजन घटाने वाले लोगों में पित्ताशय की पथरी होने का खतरा भी हो सकता है। 

हमारा पित्ताशय वसायुक्त भोजन को तोड़ने के लिए पाचन रस छोड़ता है ताकि इसे पचाया जा सके। यदि आप पर्याप्त मात्रा में खाना नहीं खा रहे हैं तो इससे पित्ताशय का कार्य बाधित हो सकता है जिससे पथरी बनना का खतरा रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेट लॉस करने का सही तरीका - फोटो : istock
सही तरीके से घटाएं वजन

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वजन को हमेशा धीरे-धीरे कम करने के लिए प्रयास किया जाना चाहिए। आहार में बदलाव जैसे प्रोटीन और फाइबर वाली चीजों का सेवन ज्यादा करना आपके लिए अच्छा माना जाता है। हाई प्रोटीन वाले आहार आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने, लंबे समय तक पेट भरा हुआ रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही आहार में चीनी और स्टार्च वाली चीजों की मात्रा को भी कम कर देना चाहिए।

बहुत ज्यादा व्यायाम की जगह रोजाना कम से कम 30-40 मिनट व्यायाम करें। ऐसे किसी भी तरीके से बचा जाना चाहिए जो बहुत तेजी से वजन घटाती हों। 


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें