फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pancreatic Cancer Symptoms: इन अंगों में दर्द को हल्के में लेने की गलती पड़ सकती है भारी, कैंसर का हो सकता है संकेत

Tue, 22 Feb 2022 04:09 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पैंक्रियास कैंसर के लक्षणों को जानिए - फोटो : iStock
कैंसर को सबसे घातक रोगों की सूची में शीर्ष पर माना जाता है। हर साल दुनियाभर में लाखों लोगों की मौत कैंसर के कारण हो जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक वैसे तो हर प्रकार का कैंसर बड़ा चुनौतीकारक होता है, इसमें पैंक्रियास कैंसर (अग्नाशय का कैंसर) को सबसे घातक माना जाता है। इस कैंसर का न केवन निदान काफी कठिन होता है, साथ ही इसे सबसे दर्दकारक कैंसर का भी एक रूप माना जाता है। जब कैंसर कोशिकाएं अग्न्याशय या उसके आसपास अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं तो वहां ट्यूमर का निर्माण हो जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, 50 फीसदी रोगियों को शरीर के कई हिस्सों में दर्द की समस्या हो सकती है।  

कैंसर विशेषज्ञ कहते हैं, इस घातक रोग का अगर समय पर निदान कर लिया जाए तो इलाज और रोगी की जान बचाना अपेक्षाकृत आसान हो सकता है। इसके लिए जरूरी है कि हम सभी उन संकेतों के बारे में जानें जो  पैंक्रियास कैंसर की ओर इशारा हो सकती हैं। सामान्यतौर पर शरीर में होने वाले दर्द को हम नजरअंदाज कर देते हैं, हालांकि कुछ हिस्सों में लंबे समय तक बना रहने वाला दर्द  पैंक्रियास कैंसर का संकेत हो सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पेट दर्द को न लें हल्के में - फोटो : iStock
पेट में दर्द
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक वैसे तो पेट में होने वाले दर्द के कई कारण हो सकते हैं, हर दर्द को कैंसर का संकेत नहीं माना जा सकता है। हालांकि यदि आपको लंबे समय तक दर्द की समस्या का अनुभव होता है, साथ ही यह दर्द अक्सर पेट से पीठ तक बढ़ जाता है, तो इस बारे में किसी डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। इस तरह के लंबे समय तक बने रहने वाले पेट दर्द को अग्नाशय के कैंसर का संकेत माना जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
पीठ दर्द की समस्या को जानिए - फोटो : iStock
पीठ दर्द की दिक्कत
पेट की ही तरह पीठ में भी दर्द के कई कारण हो सकते हैं, हालांकि पीठ दर्द को अग्नाशय के कैंसर का प्रमुख लक्षण माना जाता है। कैंसर जब आसपास की नसों में फैलने लगता है तब पीठ में दर्द का अनुभव होता है।  इंसुलिन-स्रावित इस अंग की नसों पर कैंसर के प्रभाव की स्थिति में रोगी को पीठ में लगातार तेज दर्द का अनुभव होता है। यदि आपको भी लंबे समय से पीठ में दर्द होता रहा है और सामान्य दवाइयों से इसमें लाभ नहीं मिलता है तो इस बारे में डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। 

4 of 5
कैंसर के त्वचा संबंधी संकेत - फोटो : iStock
त्वचा में खुजली और लंब समय तक पीलिया की दिक्कत
पीलिया के साथ शुरू होने वाली त्वचा में सूखेपन और खुजली की समस्या को  अग्नाशय के कैंसर का संकेत माना जाता है। जब कैंसर का ट्यूमर, पित्त नली को अवरुद्ध करने लगता है तो इस स्थिति में पाचन और पीलिया की दिक्कत हो सकती है। इस तरह की पीलिया सामान्य उपचार से भी ठीक नहीं होती है। रोगियों को शौच के रंग में भी परिवर्तन महसूस हो सकता है। ऐसे लक्षणों को अनदेखा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अग्नाशय कैंसर में उल्टी की समस्या - फोटो : iStock
जी मिचलाना और उल्टी
अगर आपको खाने के तुरंत बाद मिचली या उल्टी महसूस होती है, तो यह ट्यूमर के बढ़ने का प्रारंभिक संकेत हो सकता है। ट्यूमर के कारण पाचन क्रिया प्रभावित हो जाती है, जिसके कारण भोजन करते ही जी मिचलाने और उल्टी जैसी दिक्कत बनी रहती है। समय के साथ, जैसे-जैसे ट्यूमर बढ़ता है इसके कारण भोजन के बाद पेट में दर्द की भी समस्या बढ़ जाती है। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। बेहतर निदान के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें