Medically Reviewed by-
डॉ विक्रमजीत सिंह
(डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनेल मेडिसिन)
आकाश हेल्थकेयर, दिल्ली
कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित रखने में वैक्सीन की भूमिका काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक वैक्सीन, कोरोना के गंभीर संक्रमण से सुरक्षित रखने में सहायक है। हालांकि वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों में इसके साइड-इफेक्ट्स के रूप में बुखार, हाथों-शरीर में दर्द और थकान की समस्या हो सकती है। इस डर के कारण कुछ लोग पहले ही पेनकिलर दवाइयां ले लेते हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि वैक्सीन लगवाने से पहले या बाद में दर्द निवारक दवाइयों का सेवन नहीं करना चाहिए। यह दवाएं कई तरह से वैक्सीन की प्रभाविकता घटा सकती हैं।
ऐसे में आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि डॉक्टर वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स को कम करने के लिए दर्द निवारक दवाओं को लेने से रोक रहे हैं तो आखिर पेरासिटामोल लेने की सलाह क्यों दी जाती है? पेरासिटामोल से भी तो दर्द और बुखार की दिक्कतों में राहत मिल जाती है? आपकी यह सोच लाजमी है, आइए इस बारे में विशेषज्ञ से जानते हैं, साथ ही यह भी जानने की कोशिश करते हैं कि वैक्सीनेशन से पहले या बाद में किन दवाइयों से परहेज करना चाहिए?