फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग ऑक्सीजन के संग: क्यों इसके सिलेंडर होते हैं गोल? पीछे छुपा है ये खास कारण

Wed, 28 Apr 2021 01:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जीटीबी अस्पताल में पहुंचा ऑक्सीजन टैंकर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों देश में जितनी चर्चा कोरोना वायरस की है, उससे कहीं ज्यादा बातें ऑक्सीजन व ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर भी हो रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि देश के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी किल्लत है। भले ही सरकारें अपने-अपने लेवल पर हर अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत किसी से कहां छुपी है। वहीं, आपने ऑक्सीजन के छोटे-बड़े सिलेंडर, बडे़ टैंक देखे होंगे, तो आपने पाया होगा कि ये सभी एक आकार यानी बेलनाकार शेप में होते हैं। लेकिन कभी आपने सोचा है ऐसा क्यों होता है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
oxygen - फोटो : amar ujala
दरअसल, जब किसी गैस या फिर लिक्विड को किसी चीज में रखा जाता है, तो उस गैस का सबसे ज्यादा प्रेशर उस बर्तन के कोने पर पड़ता है। ऐसे में अगर टैंकर या सिलेंडर चौकोर होंगे, तो गैस का दबाव कोनों पर पड़ेगा और जिसकी वजह से कोने से गैस लीक होने या फिर उस बर्तन के फटने का खतरा रहता है। इसलिए सिलेंडर या टैंकर चौकोर नहीं होते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
बोकारो स्टील प्लांट से ऑक्सीजन ले जाती ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, सिलेंडर और गैस टैंकर गोल इसलिए होते हैं क्योंकि इनमें हर जगह पर गैस का दबाव एक जैसा पड़ता है। इससे सामान दबाव होने की वजह से किसी तरह का कोई खतरा भी नहीं रहता है और गैस को एक स्थान से दूसरे स्थान पर इन सिलेंडर या टैंकर की मदद से ले जाया जा सकता है।

4 of 6
जीटीबी अस्पताल में पहुंचा ऑक्सीजन टैंकर - फोटो : अमर उजाला
कई रिपोर्ट बताती हैं कि जब टैंकर बेलनाकार होते हैं और किसी वाहन पर लोड किए जाते हैं, तो इससे ग्रेविटी प्रेशर को भी मेनटेन रखते हैं। इससे सेंटर ऑफ ग्रेविटी कम होता है और ट्रक या वाहन स्थिर रहता है, जिसकी वजह से दुर्घटना का खतरा भी नहीं होता है।
विज्ञापन

5 of 6
ऑक्सीजन सिलिंडर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
ऐसा बिल्कुल भी नहीं कि गैस वाले सिलेंडर या ट्रक सिर्फ भारत में ही गोल होते हैं, बल्कि पूरी दुनिया में सभी जगह टैंकर गोल ही होते हैं और ये नियम सभी जगह माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
गौरतलब, है कि देश में ऑक्सीजन का काफी संकट है। कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे लोगों का ऑक्सीजन लेवल गिर रहा है, जिसके कारण उन्हें काफी ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। इसी वजह से खपत बढ़ गई है और अस्पतालों से लेकर ऑक्सीजन प्लांट और सरकारों पर दबाव बढ़ गया है। ऐसे में हर कोई उम्मीद कर रहा है कि हालात जल्द सामान्य होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें