Non-Alcoholic Fatty Liver Disease: लिवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो पाचन से लेकर शरीर को डिटॉक्स करने तक 500 से भी ज्यादा कार्य करता है। मगर आधुनिक जीवनशैली और गलत खान-पान की आदतों ने इस अंग को एक गंभीर खतरे में डाल दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आज भारत में लगभग हर तीन में से एक व्यक्ति लिवर की एक गंभीर बीमारी का शिकार है, जिसका नाम है नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD)।
यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें उन लोगों के लिवर में अतिरिक्त चर्बी (फैट) जमा हो जाती है जो बहुत कम या बिल्कुल भी शराब नहीं पीते। सबसे चिंता की बात यह है कि यह एक 'साइलेंट' बीमारी है, जिसके शुरुआती चरणों में अक्सर कोई स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते, और जब तक इसका पता चलता है, तब तक लिवर को काफी नुकसान पहुंच चुका होता है। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज के शुरुआती लक्षण कैसे दिखते हैं।