फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री डायबिटीक अवस्था में इस तरह रोका जा सकता है डायबिटीज को, लंबे समय तक नहीं बढ़ेगी शुगर

Sat, 19 Dec 2020 07:01 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भारत के 14 प्रतिशत लोग प्री डायबिटीज अवस्था के शिकार थे - फोटो : amar ujala

डायबिटीज को लेकर पहले यह धारणा हुआ करती थी कि यह एक ऐसी बीमारी है जिसके बारे में कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता है और न ही इसे पहले से नियंत्रित किया जा सकता है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अचानक से किसी भी व्यक्ति को डायबिटीज नहीं होता है। कोई भी व्यक्ति पहले प्री- डायबिटीज की अवस्था से गुजरता है तब ही उसे डायबिटीज होता है। इंडियन जर्नल ऑफ मेडिसिन के एक शोध में यह बात छपी थी कि भारत में 2018 में भारत के 14 प्रतिशत लोग प्री डायबिटीज अवस्था के शिकार थे, अब तो यह संख्या और भी बढ़ चुकी होगी। अगली स्लाइड्स से जानिए प्री डायबिटीज से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातें। 

 

 

विज्ञापन

2 of 5
किसी व्यक्ति का शरीर ग्लूकोज को आसानी से ऊर्जा में नहीं बदल पाता है - फोटो : Social media

क्या होता है प्री डायबिटीज
हावर्ड मेडिकल स्कूल की प्रोफेसर प्री डायबिटीज के विषय में यह कहती हैं कि यह शरीर की एक ऐसी अवस्था है जब किसी व्यक्ति का शरीर ग्लूकोज को आसानी से ऊर्जा में नहीं बदल पाता है। ऐसा होने पर शुगर का स्तर बढ़ जाता है लेकिन यह स्तर उतना नहीं बढ़ता कि इसे डायबिटीज की संज्ञा दी जा सके। 

विज्ञापन

3 of 5
खानपान को सुधार लिया जाए तो डायबिटीज से बिल्कुल बचा जा सकता है - फोटो : सोशल मीडिया

किस तरह डायबिटीज होता है नियंत्रित
यदि प्री डायबिटीज के दौरान वजन को पांच से सात फीसदी कम कर लिया जाए और खानपान को सुधार लिया जाए तो डायबिटीज से बिल्कुल बचा जा सकता है। प्री डायबिटीक मरीज को सप्ताह में कम से कम ढाई घंटा व्यायाम करना चाहिए और भोजन में सब्जी, फल, हेल्दी फैट आदि को शामिल करना चाहिए। पूरी तरह से दिनचर्या को व्यवस्थित बनाना चाहिए। 

4 of 5
लौ- कैलोरी डाइट का अनुसरण करना चाहिए - फोटो : Social media

लौ- कैलोरी डाइट का सेवन
जिन लोगों को प्री-डायबिटीज है, उन्हें सबसे पहले लौ- कैलोरी डाइट का अनुसरण करना चाहिए। इंग्लैंड में हुए एक अध्ययन के अनुसार, ऐसे मरीजों को दो से पांच महीने तक 625 से 850 कैलोरी वाली लिक्विड डाइट लेने को कहा गया जिसके बाद उन्हें सामान्य डाइट दी गई। अध्ययन में पाया गया कि 50 प्रतिशत लोगों का शुगर लेवल एक महीने तक नहीं बढ़ा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपनी प्री-डायबिटीक अवस्था को पहचानें - फोटो : Pixabay

रिवर्स हो जाता है डायबिटीज
मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल की फिजिशयन डॉ मोनीक टेला के अनुसार पिछले 20 सालों की मेडिकल रिसर्च यह स्पष्ट करती है कि यदि डायबिटीज नया है तो सिर्फ हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने से इसे रिवर्स करवा सकते हैं। परंतु एक बार यह पूर्णरूप से हो गया फिर तो यह हमेशा का साथी बन जाता है। यदि आप नहीं चाहते हैं कि आपको डायबिटीज हो तो बहुत जरूरी है कि अपनी प्री-डायबिटीक अवस्था को पहचानें और चिकित्सक से परामर्श लेकर उचित जीवनशैली अपनाएं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें