शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ नियमित रूप से स्वस्थ और पौष्टिक आहार लेने की सलाह देते हैं। आहार की पौष्टिकता का ध्यान रखकर शरीर के लिए जरूरी आवश्यक पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति की जा सकती है। कई अध्ययनों में शोधकर्ताओं ने कहा, जिस प्रकार से समय के साथ कई प्रकार की गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ता जा रहा है, ऐसे में जरूरी है हम अपने आहार का विशेष ध्यान रखें। ओमेग-3 फैटी एसिड जैसे तत्वों से भरपूर आहार का सेवन शरीर के लिए कई प्रकार से लाभकारी हो सकता है, क्रोनिक बीमारियों से सुरक्षा देने में इसके स्वास्थ्य लाभ देखे गए हैं।
शोधकर्ता कहते हैं, ओमेग-3 फैटी एसिड, हेल्दी फैट्स का एक प्रकार है इसके सेवन को हृदय रोगों से बचाव के लिए काफी लाभकारी पाया गया है। पर क्या ओमेगा-3 सभी के लिए जरूरी है और इसे कैसे प्राप्त किया जा सकता है? आइए इस बारे में जानते हैं।