फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: आखिर क्यों है ओमेगा-3 की इतनी डिमांड, क्या है इसमें खास? जिसे सेहत के लिए माना जाता है रामबाण

Mon, 28 Apr 2025 10:18 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि अगर आपके आहार में ओमेगा-3 वाली चीजें हैं तो ये हृदय रोग, डायबिटीज और यहां तक कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को काफी कम करने में फायदेमंद हो सकता है।
 
विज्ञापन
1 of 5
ओमेगा-3 फैटी एसिड - फोटो : freepik.com
Omega-3 Fatty Acids: जब बात शरीर को स्वस्थ और फिट रखने की हो तो सबसे पहले आहार पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आप क्या खाते-पीते हैं इसका शरीर पर सीधा असर होता है। यही कारण है कि सभी  लोगों को अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत होती है जिससे आवश्यक पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति हो सके।

इन दिनों आपने भी ओमेगा-3 फैटी एसिड की खूब चर्चा सुनी होगी। माना जाता है कि ये पोषक तत्व शरीर को कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचाए रखने में विशेष लाभकारी हो सकता है। पर सवाल ये है कि आखिर ओमेगा-3 में ऐसा क्या है जो इसकी मांग पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ती जा रही है। ओमेगा-3 किन बीमारियों से हमें बचा सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
पौष्टिक चीजों का करिए सेवन - फोटो : Freepik.com
ओमेगा-3 फैटी एसिड को पाया है विशेष लाभकारी

अध्ययनों से पता चलता है कि ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर के लिए एक आवश्यक वसा है, यानी हमारा शरीर इसे खुद नहीं बना सकता,  हमें भोजन या सप्लीमेंट्स के जरिए इसे प्राप्त करना होता है। कई अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि अगर आपके आहार में ओमेगा-3 वाली चीजें हैं तो ये हृदय रोग, डायबिटीज और यहां तक कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को काफी कम करने में फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
हृदय रोगों के खतरे से बचाव - फोटो : Freepik.com
हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कम होता है खतरा

न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में साल 2019 में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई, जिसमें शोधकर्ताओं ने दावा किया कि अगर आप नियमित रूप से इस पोषक तत्व से भरपूर आहार लेते रहते हैं तो ये हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को लगभग 25% तक कम कर सकता है।

ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्लड प्रेशर घटाता है और खून में ट्राइग्लिसराइड्स को भी कम करता है। ये दोनों हृदय के लिए काफी दिक्कतें बढ़ाने वाली मानी जाती रही हैं। यानी कि ओमेगा-3 आपके हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में काफी फायदेमंद हो सकता है।

4 of 5
मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं? - फोटो : Adobe stock photos
न्यूरोलॉजिकल समस्याएं होती हैं दूर

हृदय के अलावा मानसिक स्वास्थ्य पर भी इस पोषक तत्व के विशेष लाभ देखे गए हैं। 

साल 2016 में जर्नल ऑफ क्लिनिकल साइकोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन की रिपोर्ट में शोधकर्ताओं ने बताया कि जिन लोगों को डिप्रेशन की शिकायत थी, उनमें से जिन्होंने ओमेगा-3 सप्लीमेंट लिया उनके लक्षणों में विशेष सुधार हुआ।

ओमेगा-3 फैटी एसिड न्यूरॉनल कम्युनिकेशन को बेहतर बनाता है और न्यूरोलॉजिकल सूजन को भी कम करता है। इससे मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आहार में पौष्टिक चीजों को करें शामिल - फोटो : Freepik.com
इन फायदों के बारे में भी जानिए

ओमेगा-3 फैटी एसिड के अध्ययनों में और भी कई प्रकार के लाभ देखे गए हैं। 
  • एक शोध से पता चलता है कि उम्र बढ़ने से होने वाली आंखों की समस्याओं को कम करने में भी ये सहायक है।
  •  जिन गर्भवती महिलाओं ने इसके सप्लीमेंट्स लिए उनके शिशुओं में संज्ञानात्मक शक्ति और आंखों की क्षमता बेहतर देखी गई।
  • सूजन और ऑटोइम्यून बीमारियों को कम करने में भी ये पोषक तत्व काफी मददगार पाया गया है।
आहार में ओमेगा-3 को शामिल करने के लिए फिश ऑयल, फ्लैक्ससीड (अलसी) और चिया सीड्स, अखरोट जैसी चीजों का सेवन किया जा सकता है। हालांकि इसके सप्लीमेंट्स तभी लेने चाहिए जब किसी डॉक्टर ने इसकी सलाह दी हो। बिना डॉक्टरी सलाह के सप्लीमेंट्स का सेवन नुकसानदायक हो सकता है।



--------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें