फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Diet Plan : गर्मी के मौसम आते ही बदल लें खानपान, बच्चों से बुजुर्गों तक को दें ऐसा आहार

Mon, 28 Apr 2025 03:18 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

इस लेख में जानिए गर्मी के मौसम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को कैसा आहार देना चाहिए और किन चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 6
गर्मियों के लिए डाइट प्लान - फोटो : Adobe
Summer Diet Plan 2025: गर्मी का मौसम आते ही हमारे शरीर की जरूरतें बदल जाती हैं। तेज धूप, लू और बढ़ते तापमान के बीच सही खान-पान न होने से स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है। अगर गर्मियों में खानपान सही न हो तो डिहाइड्रेशन, थकान, पेट की समस्या और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गर्मियों में सही खानपान अपनाकर न सिर्फ शरीर को अंदर से ठंडक दी जा सकती है, बल्कि बीमारियों से भी बचा जा सकता है। इसलिए जरूरी है कि मौसम के अनुसार आहार में बदलाव किया जाए, ताकि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहें। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को हल्का, हाइड्रेटिंग और पौष्टिक भोजन देना चाहिए। इस लेख में जानिए गर्मी के मौसम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को कैसा आहार देना चाहिए और किन चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए। 


विज्ञापन

2 of 6
तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएं - फोटो : freepik.com
तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएं

गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या आम है। इस मौसम में पसीना ज्यादा आता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक दिनभर में खूब पानी पिएं। इसके अलावा अन्य पेय पदार्थ जैसे नींबू पानी, नारियल पानी, बेल का शरबत, छाछ और लस्सी को आहार में शामिल करें। हालांकि डिब्बाबंद या ज्यादा मीठे जूस के सेवन से बचें।
विज्ञापन

3 of 6
हल्का और पौष्टिक भोजन दें - फोटो : adobe stock
हल्का और पौष्टिक भोजन दें

गर्मियों में पाचन कमजोर हो जाता है। इस मौसम में भारी और मसालेदार भोजन के बजाय हल्का, सुपाच्य और ताजा भोजन करना चाहिए। दाल, हरी सब्जियां, खिचड़ी, दही-चावल जैसे हल्के भोजन से शरीर को ऊर्जा मिलती है और पाचन भी सही रहता है। बच्चों को भी हल्के भोजन में सलाद, अंकुरित अनाज देना अच्छा विकल्प है।

4 of 6
ताजे फल और सब्जियां - फोटो : Adobe
ताजे फल और सब्जियां

गर्मियों में मौसमी फलों से बाजार सज जाते हैं। यह मौसमी फल सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ ही स्वादिष्ट भी होते हैं। इस मौसम मे तरबूज, खरबूजा, आम, पपीता, अंगूर और खीरा, ककड़ी जैसे फल और सब्जियों का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। फलों में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखती है। बच्चों की डाइट में मौसमी फल और सब्जियां शामिल करें, साथ ही बुजुर्गों को भी पचने वाले फल और सब्जियां खाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

5 of 6
ठंडा और पौष्टिक नाश्ता - फोटो : Adobe
ठंडा और पौष्टिक नाश्ता

इस मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए दूध और फलों से बने स्मूदी, फ्रूट चाट या दही से बने स्नैक्स दें सकते हैं। यह बच्चों के लिए स्वास्थ्यवर्धक आहार है। बुजुर्गों के लिए ओट्स, पोहा, उपमा जैसे हल्के और जल्दी बनने वाले नाश्ते अच्छे रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गर्मियों में क्या न खाएं ? - फोटो : Adobe stock
गर्मियों में क्या न खाएं ?

ज्यादा तेल-मसाले और तली-भुनी चीजों से बचें। गर्मियों में अधिक तला-भुना या मसालेदार भोजन शरीर को गर्म कर सकता है और एसिडिटी या पेट दर्द जैसी समस्या पैदा कर सकता है।बाहर के फास्ट फूड या भारी मिठाइयों से बच्चों को भी बचाना चाहिए। तरल पदार्थों का सेवन बढ़ा दें लेकिन एडड शुगर वाले ड्रिंक्स, या जूस का अधिक सेवन न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें