फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं ये पोषक तत्व, डाइट में इन चीजों को जरूर करें शामिल

Wed, 08 Sep 2021 09:10 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय - फोटो : Pixabay
Medically Reviewed by Dr. Saurabh Mayank 

डॉ. (मेजर) सौरभ मयंक  
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल 
डिग्री- एमडी (मेडिसिन) 


इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर और मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि यही हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं और इस कोरोना काल में तो इम्यूनिटी को मजबूत करना बहुत ही जरूरी हो गया है। विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर आप स्वस्थ जीवनशैली अपनाएंगे, तो उससे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा खाद्य पदार्थ भी इम्यूनिटी को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसीलिए तो डॉक्टर ताजे फल और सब्जियों का सेवन करने की सलाह देते हैं, क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो विभिन्न रोगों से शरीर को बचाते हैं। दरअसल, हमारे भोजन में शामिल कुछ पोषक तत्वों से रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत किया जा सकता है। आइए जानते हैं उन पोषक तत्वों के बारे में, जिन्हें आहार में शामिल करने से इम्यूनिटी बेहतर और मजबूत होती है? 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विटामिन-सी 
  • विशेषज्ञ कहते हैं कि विटामिन-सी में एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और शरीर को होने वाले नुकसान और संक्रमण से भी बचाते हैं। फलों में नींबू, संतरा, अंगूर, पपीता, स्ट्रॉबेरी, आंवला और सब्जियों में ब्रोकली, हरी मिर्च, लाल और पीली शिमला मिर्च, टमाटर आदि विटामिन-सी से भरपूर होते हैं। इसलिए इन्हें अपने आहार में जरूर शामिल करें। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आयरन 
  • शरीर में आयरन की कमी से रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी कमी आ जाती है और थकान, कमजोरी जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। इसलिए अपने आहार में इस पोषक तत्व की मात्रा भरपूर रखें। इसके लिए कम वसा वाला मांस या चिकन, पालक, ब्रोकली, सलाद पत्ता, साबुत अनाज, सेम, मटर, अंकुरित फलियां, गुड़ और खजूर आदि को अपने आहार में शामिल करें, क्योंकि इनमें आयरन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विटामिन-डी 
  • अगर शरीर में विटामिन-डी की कमी हो जाती है, तो उसका असर हमारे इम्यून सिस्टम पर भी पड़ता है। इसलिए मजबूत इम्यूनिटी के लिए विटामिन-डी बहुत जरूरी होता है। संतरे का जूस, गाजर का जूस, दूध, अंडा और मशरूम आदि विटामिन-डी से भरपूर होते हैं। आपको इन्हें अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विटामिन-ई 

यह विटामिन भी इम्यूनिटी को मजबूत करने और शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार होता है। इसलिए आप अपने आहार में खुबानी, कीवी, बादाम, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज, ब्रोकली आदि को जरूर शामिल करें, क्योंकि ये विटामिन-ई से भरपूर होते हैं। 

नोट: डॉ. (मेजर) सौरभ मयंक ने किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ से एमडी (मेडिसिन) पूरा किया है। इसके अलावा उन्होंने 2डी इकोकार्डियोग्राफी में फेलोशिप भी पूरी की है। डॉ. सौरभ को मेदांता अस्पताल, लखनऊ में काम करने का पूर्व अनुभव है। उन्हें क्रिटिकल केयर, इंटरनल मेडिसिन और डायबेटोलॉजी में दक्षता हासिल है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें