प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विटामिन बी12 की कमी हो सकती है समस्याकारक
क्या आपको भी अक्सर हाथों-पैरों में झुनझुनी होती रहती है, अक्सर थकान की समस्या बनी रहती है? अगर हां तो सावधान हो जाइए, ये शरीर में विटामिन-बी12 की कमी का संकेत हो सकता है। विटामिन बी12 को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन यह हमारे समग्र स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। हमारी नसों, रक्त कोशिकाओं और डीएनए में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है।
इस आवश्यक विटामिन की कमी से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जो शरीर के विभिन्न हिस्सों को प्रभावित करती हैं। हाथों-पैरों में होने वाली झुनझुनी की समस्या भी इसी का एक प्रकार है।