फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खबर: कोरोना के गंभीर संक्रमण से 100 फीसदी सुरक्षा दे सकती है यह वैक्सीन, कंपनी का दावा

Mon, 14 Jun 2021 06:15 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना की नई वैक्सीन (प्रतीकात्मक चित्र) - फोटो : iStock
कोरोना वायरस से सुरक्षा देने के लिए विशेषज्ञ वैक्सीनेशन को सबसे प्रभावी उपाय के रूप में देख रहे हैं। इसी क्रम में दुनियाभार में टीकाकरण अभियान को और तेज कर दिया गया है। वैक्सीन निर्माता कई कंपनियां अब भी प्रभावी वैक्सीन निर्माण की दिशा में तेजी से काम कर रही हैं जिससे दुनियाभर में टीके की मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। इस बीच सोमवार को अमेरिकी बायोटेक्नोलॉजी कंपनी, नोवावैक्स ने कोरोना के खिलाफ अपनी वैक्सीन के 90 फीसदी कारगर होने का दावा किया है। बायोटेक फर्म नोवावैक्स ने बताया है कि उसकी कोविड-19 वैक्सीन (NVX-CoV2373) दुनियाभर के लिए चिंता कारक डेल्टा वेरिएंट पर भी 93 फीसदी तक प्रभावी है।
नोवावैक्स की इस घोषणा के बाद अब संक्रमण से मुकाबले को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। आइए इस लेख में वैक्सीन से जुड़ी और महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नोवावैक्स ला रही है कोरोना की वैक्सीन - फोटो : Social media
क्या है कंपनी का दावा?
सोमवार को ट्वीट के माध्यम से नोवावैक्स ने बताया कि फेज-3 के ट्रायल में वैक्सीन की कुल प्रभाविकता 90 फीसदी के करीब पाई गई है। इतनी ही नहीं कोरोना के मध्यम और गंभीर बीमारी के खिलाफ यह 100 तक सुरक्षा भी प्रदान कर सकती है। तीसरे चरण के परीक्षण विवरण को जारी करते हुए कंपनी ने बताया कि कोरोना से सुरक्षा के मामले में यह वैक्सीन बेहद कारगर साबित हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
NVX-CoV2373 कोरोना वैक्सीन के अत्यंत प्रभावी होने का दावा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
क्लीनिकल ट्रायल में दिखे अच्छे संकेत
कंपनी ने बताया कि इस साल की तीसरी तिमाही (सितंबर के बाद) में वैक्सीन के प्राधिकरण के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन में आवेदन करने की योजना पर काम किया जा रहा है। नोवावैक्स के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टेनली सी एर्क ने कहा, ''कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में कंपनी ने आज एक कदम और बढ़ाया है। क्लीनक परिणामों से स्पष्ट होता है कि यह वैक्सीन (NVX-CoV2373) अत्यंत प्रभावी साबित होगी, साथ ही कोविड-19 के मध्यम और गंभीर संक्रमणों के खिलाफ पूर्ण सुरक्षा प्रदान करेगी।''

4 of 5
उच्च-जोखिम वाली आबादी को भी मिलेगी सुरक्षा - फोटो : Social media
उच्च-जोखिम वाले आबादी में भी अच्छे परिणाम की उम्मीद
कंपनी की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि इस वैक्सीन के उच्च-जोखिम वाली आबादी में भी अच्छे परिणाम प्रदान करने की उम्मीद है। उच्च-जोखिम वाली आबादी का मतलब 65 वर्ष से अधिक आयु वाले लोग जो कोमारबिडिटी के शिकार हैं। वैक्सीन की प्रभाविकता जानने के लिए कंपनी ने अमेरिका और मैक्सिको के 119 शहरों से 29,960 प्रतिभागियों को शामिल किया था। अध्ययन के बाद वैज्ञानिकों ने बताया कि वैक्सीन के सुरक्षात्मक दृष्टि से बेहतर परिणाम देखने को मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जल्द आ सकती है नोवावैक्स वैक्सीन - फोटो : Pixabay
वैक्सीन से जुड़ी है लोगों की उम्मीद
नोवावैक्स में रिसर्च एंड डवेलपमेंट प्रेसीडेंट जॉर्ज एम ग्लैन कहते हैं कि वैक्सीन के अब तक के डेटा उच्च स्तर की प्रभावकारिता दिखाते हैं। हमारी वैक्सीन कोविड-19 के खिलाफ दुनियाभर की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। वैक्सीन की प्रभाविकता को लेकर मिल रहे आंकड़े काफी सुकून देने वाले हैं। जल्द ही सभी आवश्यक कार्यवाई को पूरा करने के बाद वैक्सीन को जनता के लिए उपलब्ध कराने की योजना पर काम किया जा रहा है।

--------------
स्रोत और संदर्भ: 
Novavax COVID-19 Vaccine Demonstrates 90% Overall Efficacy and 100% Protection Against Moderate and Severe Disease in PREVENT-19 Phase 3 Trial

अस्वीकरण नोट: यह लेख नोवावैक्स कंपनी द्वारा वैक्सीन को लेकर साझा की गई जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। वैक्सीन अभी ट्रायल चरणों में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें