फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Protein Rich Seeds: सिर्फ चिया सीड्स नहीं, इन चार बीज में भी मिलता है प्रचुर मात्रा में प्रोटीन

Wed, 21 May 2025 07:29 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चिया सीड्स को प्रोटीन और फाइबर का सुपरफूड माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं इसके अलावा कई सीड्स हैं जो जिसमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में मिलता है। आइए इस लेख में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
चिया सिड्स - फोटो : Adobe Stock
आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में प्रोटीन का महत्व पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। शरीर की हर कोशिका के निर्माण से लेकर मांसपेशियों की मजबूती, हार्मोनल संतुलन और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने तक, प्रोटीन अहम भूमिका निभाता है। जब प्रोटीन के स्रोतों की बात आती है, तो अधिकतर लोग मांसाहारी भोजन या डेयरी उत्पादों पर निर्भर करते हैं।

वहीं, शाकाहारी और वीगन डाइट फॉलो करने वाले अक्सर चिया सीड्स को प्रोटीन का एक मुख्य स्रोत मानते हैं, और इसमें कोई संदेह नहीं कि यह एक बेहतरीन विकल्प है। हालांकि, प्रकृति ने हमें ऐसे कई और छोटे, लेकिन बेहद शक्तिशाली विकल्प दिए हैं जो प्रोटीन से भरपूर होने के साथ-साथ अन्य आवश्यक पोषक तत्वों का भी खजाना हैं। आइए इस लेख में ऐसे ही चार विकल्पों के बारे में जानते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
भांग के बीज - फोटो : Adobe Stock
1. भांग के बीज
भांग के बीज प्रोटीन का शानदार स्रोत हैं। 100 ग्राम भांग के बीज में लगभग 31-33 ग्राम प्रोटीन होता है, जो शाकाहारी लोगों के लिए मांस का बेहतरीन विकल्प है। इनमें सभी 9 आवश्यक अमीनो एसिड्स मौजूद होते हैं, जो मांसपेशियों के विकास और एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मदद करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कद्दू के बीज - फोटो : Adobe Stock
2. कद्दू के बीज
कद्दू के बीज, जिन्हें पेपिटास भी कहते हैं, प्रोटीन का पावरहाउस माना जाता हैं। 100 ग्राम कद्दू के बीज में लगभग 24-25 ग्राम प्रोटीन होता है। इनमें जिंक, मैग्नीशियम, आयरन और फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों, इम्यूनिटी और पाचन के लिए फायदेमंद होते हैं। कद्दू के बीज खाने से नींद की गुणवत्ता सुधरती है, क्योंकि इनमें ट्रिप्टोफैन होता है, जो मेलाटोनिन हार्मोन को बढ़ाता है। इन्हें भूनकर स्नैक के रूप में, सलाद में या स्मूदी में डालकर खा सकते हैं।

4 of 5
सूरजमुखी के बीज - फोटो : Adobe Stock
3. सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी का बीज प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं, जिनमें 100 ग्राम में लगभग 21 ग्राम प्रोटीन होता है। इसमें विटामिन ई, सेलेनियम और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो त्वचा, बालों और हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। सूरजमुखी का बीज कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इन्हें भूनकर या कच्चा सलाद, ओट्स या दही में मिलाकर खाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तिल के बीज - फोटो : Adobe Stock
4. तिल के बीज
तिल के बीज, जो सफेद और काले दोनों रूपों में उपलब्ध हैं, प्रोटीन से भरपूर होते हैं। 100 ग्राम तिल में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन होता है। इनमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी भी पाए जाते हैं, जो हड्डियों और हार्मोनल संतुलन के लिए जरूरी हैं। तिल का तेल और बीज पाचन को बेहतर बनाते हैं और अर्थराइटिस के दर्द से राहत दिलाते हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें