फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान, इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों को होता है मधुमेह का सबसे ज्यादा खतरा

Wed, 17 Mar 2021 05:39 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
डायबिटीज, हेल्थ - फोटो : फाइल फोटो

मधुमेह के मामले में भारत, दुनिया के अग्रणी देशों में से एक है। एक आंकड़े के मुताबिक देश में करीब 7 करोड़ लोग इस गंभीर बीमारी के शिकार हैं। वैसे तो मधुमेह जीवनशैली से संबंधित बीमारी है लेकिन कई और ऐसी स्थितियां हैं जो मधुमेह का कारण बन सकती हैं। ऐसा ही एक कारक है आपका ब्लड ग्रुप। डाइबिटोलॉजिया नामक जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक 'ओ ब्लड ग्रुप' वाले लोगों की तुलना में नॉन ब्लड ग्रुप वाले लोगों को टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा अधिक रहता है। इसका मतलब है कि यदि आपका ब्लड ग्रुप ए, बी या फिर एबी है तो आपको मधुमेह होने का खतरा अधिक हो सकता है। इतना ही नहीं बी ब्लड ग्रुप वाले लोगों में यह खतरा सबसे अधिक होता है। आइए जानते हैं इस अध्ययन में विशेषज्ञों ने और क्या खास बातें बताई हैं-

विज्ञापन

2 of 4
डायबिटीज, हेल्थ - फोटो : फाइल फोटो

विशेषज्ञों ने 8000 महिलाओं के साथ यह अध्ययन किया। इस दौरान ब्लड ग्रुप और टाइप 2 डायबिटीज के बीच संबंधों को जानने की कोशिश की गई। विशेषज्ञों ने 8000 में से 3553 महिलाओं को टाइप 2 डायबिटीज का शिकार पाया। यहां खास बात यह थी कि जिन महिलाओं का ब्लड ग्रुप ए, बी या फिर एबी था उनमें मधुमेह का खतरा अधिक पाया गया।

विज्ञापन

3 of 4
Blood Group

बी ब्लड ग्रुप वालों को खतरा सबसे अधिक
अध्ययन के दौरान विशेषज्ञों ने ए ब्लड ग्रुप वाली महिलाओं को टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा 10 फीसदी जबकि ए ब्लड ग्रुप वाली महिलाओं में यह खतरा 21 फीसदी ज्यादा पाया। फिलहाल ब्लड ग्रुप और डायबिटीज के बीच क्या संबंध है इस बारे में शोधकर्ता पूरी तरह से निश्चित नहीं हैं। हालांकि अध्ययन के मुताबिक नॉन ओ ब्लड ग्रुप वाले लोगों में बिलीब्रांड नामक प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है और संभवत: यही डायबिटीज को बढ़ावा देने वाला एक कारण हो सकता है।

विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विशेषज्ञों ने अपने अध्ययन से यह भी निष्कर्ष निकाला कि नॉन ओ ब्लड ग्रुप कई ऐसे अणुओं से भी जुड़ा होता है जो टाइप 2 डायबिटीज का कारण बन सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें