मधुमेह के मामले में भारत, दुनिया के अग्रणी देशों में से एक है। एक आंकड़े के मुताबिक देश में करीब 7 करोड़ लोग इस गंभीर बीमारी के शिकार हैं। वैसे तो मधुमेह जीवनशैली से संबंधित बीमारी है लेकिन कई और ऐसी स्थितियां हैं जो मधुमेह का कारण बन सकती हैं। ऐसा ही एक कारक है आपका ब्लड ग्रुप। डाइबिटोलॉजिया नामक जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक 'ओ ब्लड ग्रुप' वाले लोगों की तुलना में नॉन ब्लड ग्रुप वाले लोगों को टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा अधिक रहता है। इसका मतलब है कि यदि आपका ब्लड ग्रुप ए, बी या फिर एबी है तो आपको मधुमेह होने का खतरा अधिक हो सकता है। इतना ही नहीं बी ब्लड ग्रुप वाले लोगों में यह खतरा सबसे अधिक होता है। आइए जानते हैं इस अध्ययन में विशेषज्ञों ने और क्या खास बातें बताई हैं-