ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट्स ने बढ़ाई चिंता
- फोटो : Pixabay
क्या है विशेषज्ञों का सलाह?
कोविड-19 के बढ़ते खतरे को लेकर सीआईआई पब्लिक हेल्थ काउंसिल के अध्यक्ष और एम्स के पूर्व निदेशक, डॉ रणदीप गुलेरिया ने मीडिया रिपोर्ट्स में लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। डॉ गुलेरिया कहते हैं, ये वैरिएंट्स नए खतरे के तौर पर कई देशों में देखे गए हैं, भारत में भी इसके मामले बढ़ रहे हैं। इन वैरिएंट्स में और भी म्यूटेशन होने की आशंका है, ऐसे में इसके जोखिमों को ध्यान में रखते हुए सभी को बचाव करते रहने की सलाह दी जाती है। विशेषकर देश में त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है, इस दौरान होने वाली भीड़ संक्रमण के प्रसार का कारण बन सकती है, इस खतरे को सभी लोगों को ध्यान में रखने की आवश्यकता है।