डायबिटीज की समस्या
- फोटो : Adobe stock
डायबिटीज रोगी व्रत के दौरान क्या सावधानी बरतें
अगर आपको डायबिटीज है, फिर भी व्रत कर रहे हैं तो ब्लड शुगर की नियमित जांच करें, जिससे पता चल सके कि शुगर बढ़ या कम तो नहीं रहा है?
उपवास के दौरान संतुलित आहार लें। साबूदाना, आलू जैसे हाई कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन से बचें क्योंकि ये रक्त शर्करा को तेजी से बढ़ा सकते हैं। साबुत अनाज (राजगिरा, सिंघाड़े का आटा) और फाइबर युक्त फल-सब्जियां जैसे सेब, नाशपाती, पपीता खा सकते हैं। व्रत के दौरान हाइड्रेशन का ध्यान रखना जरूरी है। शरीर में पानी की कमी होने से डायबिटीज की जटिलताएं काफी बढ़ सकती हैं।