National Dengue Day: हर साल 16 मई को भारत में नेशनल डेंगू डे मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य डेंगू बुखार के बारे में जागरूकता फैलाना और इसके रोकथाम के उपायों को बढ़ावा देना है। डेंगू एक मच्छर जनित वायरल बीमारी है, जो एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से फैलती है। इस मच्छर के काटने के कुछ घंटे बाद डेंगू के लक्षण दिखने लगते हैं। अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो यह जानलेवा भी हो सकती है। ध्यान देने वाली बात ये है कि डेंगू बुखार का अब तक कोई ज्ञात इलाज नहीं है। इसमें लक्षणों को कम करने वाले तरीकों को प्रयोग में लाया जाता है।
यह बीमारी विशेष रूप से मानसून के दौरान तेजी से बढ़ती है, जब स्थिर पानी में मच्छरों का प्रजनन बढ़ जाता है। लेकिन डेंगू को लेकर हमारे समाज में कई भ्रांतियां (मिथक) प्रचलित हैं, जो लोगों को गुमराह करती हैं। इस नेशनल डेंगू डे पर, आइए हम चार प्रमुख मिथकों की सच्चाई जानते हैं, जिसे बहुत से लोग सच समझते हैं।