धूम्रपान के नुकसान
- फोटो : Freepik.com
किन अंगों को होता है खतरा?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, धूम्रपान से हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है और यह रक्त वाहिकाओं को भी नुकसान पहुंचा सकता है। अच्छी बात यह है कि धूम्रपान छोड़ने के बाद कई तरह के जोखिमों को कम भी किया जा सकता है।
सिगरेट की लत का मुख्य कारण निकोटीन है। निकोटीन दिमाग में ऐसे बदलाव करता है, जिससे लोगों को बार-बार सिगरेट पीने की तलब होती है और धीरे-धीरे इसपर निर्भरता बढ़ सकती है। धूम्रपान की लत से सबसे ज्यादा नुकसान फेफड़ों को होता है। इससे सीओपीडी, फेफड़ों का कैंसर तथा सांस संबंधी अन्य समस्याओं का खतरा बढ़ता है।
- इसके अलावा धूम्रपान हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को भी बढ़ाता है।
- तंबाकू का किसी भी रूप में सेवन कई प्रकार के कैंसर को भी बढ़ाने वाला हो सकता है। इससे फेफड़े, मुंह, गला, अन्ननली, अग्न्याशय और अन्य अंगों के कैंसर हो सकते हैं।
- धूम्रपान शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को भी प्रभावित कर सकता है और संक्रमण से लड़ने की क्षमता को कमजोर कर सकता है।
- यह प्रजनन स्वास्थ्य और गर्भावस्था पर भी गंभीर असर डाल सकता है। गर्भावस्था के दौरान धूम्रपान से बच्चे के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का खतरा रहता है।