फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: दूध पीने को लेकर फैली हैं कई तरह के अफवाह, कहीं आप भी तो नहीं मानते आ रहे हैं इन्हें सच?

Mon, 07 Feb 2022 07:35 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दूध को लेकर फैली गलत अवधारणाएं - फोटो : iStock
शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सभी लोगों को पौष्टिक और स्वस्थ आहार के सेवन की सलाह दी जाती है। दूध पीना, हमेशा स्वस्थ आहार की आदत से जुड़ा रहा है। बचपन से ही लोगों को संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन दूध पीने की सलाह दी जाती है। दूध में कैल्शियम के साथ-साथ कई तरह के अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो इसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद बनाते हैं। हालांकि दूध पीने को लेकर समाज में वर्षों से कई तरह के मिथ और गलत जानकारियां फैली हुई हैं। लोग अक्सर दावा करते हैं कि दूध, आंत के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है, वहीं दूसरी तरफ दूध के तमाम उत्पादों जैसे पनीर, दही आदि को आंतों को स्वस्थ बनाने में काफी मददगार माना जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक अक्सर खाने पीने को लेकर वर्षों से चली आ रही कई गलत अवधारणाओं को हम सही मान लेते हैं, ऐसे में या तो किसी ऐसी चीज का सेवन करना बंद कर देते हैं जिससे शरीर को लाभ हो सकता है, या फिर नुकसानदायक चीजों का अधिक मात्रा में सेवन करने लगते हैं। ऐसे में आवश्यक है कि हमें सही जानकारी हो। आइए आगे की स्लाइडों में दूध पीने को लेकर वर्षों से चले आ रहे ऐसे ही कुछ मिथ और उनकी सच्चाई के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
कौन सा दूध होता है सबसे फायदेमंद - फोटो : Pixabay
गाय का दूध ही सबसे स्वस्थ और पौष्टिक होता है

अगर कोई आपसे कहे कि गाय का दूध ही एकमात्र स्वस्थ दूध का रूप है, तो इस बात को लेकर भ्रमित होने से बचिए। दूध के विभिन्न प्रकार जैसे जई का दूध, नारियल का दूध, सोया मिल्क आदि भी समान रूप से स्वस्थ और पौष्टिक माने जाते हैं। दूध की कई किस्में पौधों पर भी आधारित होती हैं जो शाकाहारी लोगों के बीच काफी पसंद की जाती हैं। सोया मिल्क जैसे दूध के प्रकार को प्रोटीन का उत्कृष्ट स्रोत माना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
दूध से संबंधित मिथ - फोटो : iStock
दूध पीने से कफ बनता है।

यह एक आम, लेकिन गलत धारणा है कि दूध पीने से कफ बनता है। अध्ययनों से पता चलता है कि दूध की बनावट ऐसी होती है जिससे कुछ लोगों को यह महसूस हो सकता है कि इससे उनका लार गाढ़ा हो गया है, लेकिन इस बात का कोई सबूत नहीं है कि यह कफ पैदा करता है। जब हम दूध पीते हैं तो यह लार के साथ मिल जाता है और इससे आप अधिक चिपचिपा महसूस कर सकते हैं। पर इसे कफ नहीं माना जा सकता। 

4 of 5
हड्डियों की मजबूती के लिए दूध के फायदे - फोटो : iStock
हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए दूध ही पूरी तरह जिम्मेदार है।

यह सच है कि दूध कैल्शियम का एक बेहतरीन स्रोत है जो हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करता है। हालांकि, यह दावा करना कि यह पूरी तरह से हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार है, एक पूर्ण मिथक है। विभिन्न प्रकार के खाद्य स्रोत जैसे पालक, बीन्स, नट्स, आदि शरीर को उतनी ही मात्रा में कैल्शियम प्रदान कर सकते हैं जितना कि कोई भी डेयरी उत्पाद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दूध पीने के फायदे - फोटो : Pixabay
दूध अपने आप में संपूर्ण आहार है।

अक्सर आपने भी यह सुना होगा कि दूध संपूर्ण आहार है, यही मानकर अक्सर लोग एक समय भोजन की जगह पर केवल दूध पीकर ही रह जाते हैं, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसा करना आपके लिए सही नहीं है।  दूध विभिन्न महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का स्रोत हो सकता है, पर यह आपके शरीर की पोषण संबंधी सभी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है। शरीर को कई ऐसे पोषक तत्वों की भी आवश्यकता होती है जो दूध में नहीं पाया जाता है, इसलिए इसे संपूर्ण आहार नहीं माना जा सकता।

----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें