फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायरिया से लेकर पेट दर्द तक कई बीमारी का रामबाण इलाज है राई, इस्तेमाल का तरीका जानें

Thu, 19 Dec 2019 02:57 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
rai - फोटो : social media
राई का इस्तेमाल आमतौर पर हमारे घरों में अचार बनाने या फिर सब्जियों और सांभर में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। हर घर परिवार में राई का इस्तेमाल तो होता है लेकिन उससे होने वाले फायदों के बारे में हमें पता नहीं होता है। देखने में राई भले ही छोटी होती है लेकिन इसके इस्तेमाल से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। आइए आज जानते हैं राई के इस्तेमाल से होने वाले फायदों के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
पेट के लिए फायदेमंद 
  • राई के सेवन से पाचन क्रिया बेहतर हो जाती है। राई का पानी पीने से पेट के कीड़े भी मर जाते हैं। राई पेट के लिए बहुत लाभकारी है, इससे तुरंत फायदा मिलता है।

 
विज्ञापन

3 of 9
हैजे की बीमारी में बड़ी लाभकारी 
  • हैजे की बीमारी में पेट में उदरशूल व मरोड़ हो जाती है। इस बीमारी में राई को पीसकर पेट पर लेप लगाने से आराम मिलता है।

4 of 9
सूजन और दर्द में लाभकारी 
  • राई की पुल्टिस बनाकर दर्द वाली जगह पर सेंक करने से तुरंत आराम मिलता है और राई के लेप से सूजन कम होती है।
विज्ञापन

5 of 9
सर्दी-जुकाम में आराम 
  • शहद में राई को पीसकर मिलाकर सूंघने से सर्दी जुकाम ठीक हो जाता है।
 
विज्ञापन

6 of 9
पायरिया ठीक हो जाता है
  • राई के तेल में नमक मिलाकर मंजन करने से पायरिया रोग खत्म हो जाता है।
 
विज्ञापन

7 of 9
घबराहट कम होती है
  • राई को पीसकर हाथ और पैर पर लगाने से घबराहट कम हो जाती है और तुरंत राहत मिलती है।
 

8 of 9
स्किन के लिए फायदेमंद 
  • राई में मायरोसीन, सिनिग्रिन जैसे तत्व पाए जाते हैं जिस वजह से यह स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है। रोजाना राई के पानी से चेहरा धोने से चेहरे में निखार आता है और मॉइश्चर बना रहता है।
विज्ञापन

9 of 9
डैंड्रफ कम होता है
  • राई को रातभर भिंगोकर उसके पानी से सिर धोने से डैंड्रफ की समस्या दूर हो जाती है।
  •  
नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। अधिक राई का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। किसी बीमारी से ग्रस्त हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें