दुनियाभर में जारी कोरोना महामारी को दो साल से अधिक का समय बीत गया है, हालांकि यह कब तक जारी रहेगी, इस बारे में अब भी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। भले ही ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण की रफ्तार थम गई है, फिर भी विशेषज्ञ सभी लोगों को अलर्ट रहने की सलाह देते हैं। कई रिपोर्ट्स में ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट बीए.2 का जिक्र किया जा रहा है, जिसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन भी चिंता जता चुका है। अध्ययनों में कहा जा रहा है कि कोरोना संक्रमण से बचे रहने का दो ही सबसे बेहतर उपाय है-
- कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर
- वैक्सीनेशन।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वैक्सीन आपको संक्रमण से बचाने की गारंटी तो नहीं है, पर जिन लोगों को दोनों डोज लग चुकी है उनमें गंभीर संक्रमण और उसके कारण होने वाली मौत का खतरा जरूर कम होता है। यही कारण है कि सभी लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन की दोनों खुराक ले लेनी चाहिए। अगर आपका वैक्सीनेशन हो चुका है तो भी लगातार बचाव के उपायों को प्रयोग में लाते रहना चाहिए, क्योंकि कोरोना के कुछ वैरिएंट्स वैक्सीन से बनी प्रतिरक्षा को चकमा देने में भी सफल हो रहे हैं। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि वैक्सीनेशन करा चुके लोगों में कोरोना के किस तरह के लक्षण हो सकते हैं?