Monsoon Health Tips बारिश के मौसम में कई तरह की संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। मानसून में डेंगू-मलेरिया समेत कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। इस मौसम में त्वचा की एलर्जी, कान, नाक और गले की समस्या होना आम बात है। तापमान, हवा की गुणवत्ता, गंदगी और नमी के कारण मानसून में ज्यादातर गर्दन, कोहनी, हाथ, ब्रेस्ट के नीचे, कमर की त्वचा आदि में पसीना आता रहता है। इसके कारण बैक्टीरिया और वायरस पैदा हो जाते हैं। इससे व्यक्ति को एलर्जी, फंगल संक्रमण, इंटरट्रिगो, दाद, खाज, त्वचा पर चकत्ते, गले में खराश, एक्जिमा, सर्दी जुकाम और बुखार जैसी बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। त्वचा में नमी के कारण पसीना आने से संक्रमण फैलता हौ और खुजली होने लगती है। ऐसे में अगर आपको भी बारिश के मौसम में खुजली और रैशेज की समस्या हो, तो इन घरेलू उपायों को अपनाकर राहत पा सकते हैं।