क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो टॉयलेट में बैठने के दौरान फोन की स्क्रीन को स्क्रॉल करते रहते हैं? अगर हां तो यकीन मानिए आप अकेले ऐसे नहीं हैं। जिन लोगों को टॉयलेट में ज्यादा वक्त लगता है वह इस तरह के कई तरीके पहले से अपनाते रहे हैं।
यह बहुत पहले की बात नहीं है जब अमेरिकी बाथरूम में पत्रिकाओं के लेटेस्ट अंक रखे जाने शुरू हो गए थे। इसे समय के उपयोग करना कहें या फिर पेट को साफ करने में अधिक समय लगने की मजबूरी, लेकिन बड़ी संख्या में आपको ऐसे लोग मिल जाएंगे जो टॉयलेट में अखबार या फोन लेकर जाते हैं और लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करते रहते हैं।
पर क्या आप जानते हैं कि इस एक आदत के कई प्रकार के नुकसान हो सकते हैं? यह कई तरह के संक्रमण के बार-बार होनो और बीमारियों को बढ़ाने वाली आदत हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आप भी ऐसा करते हैं तो अब भी देर नहीं हुई है, तुरंत इस आदत को छोड़ दें।