फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monkeypox Symptoms: इन लक्षणों से करें मंकीपॉक्स की पहचान, बचाव के लिए अपनाएं ये तरीके

Wed, 27 Jul 2022 06:29 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मंकीपॉक्स के लक्षण और बचाव के उपाय - फोटो : istock
Monkeypox Symptoms: मंकीपॉक्स के मामले दुनिया भर में बढ़ रहे हैं। इसका असर अब भारत में भी नजर आने लगा है। 14 जुलाई को केरल में सबसे पहला मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीज पाया गया था। जिसके बाद गाजियाबाद में एक पांच साल की बच्ची के सैंपल को संदेह के आधार पर जांच के लिए भेजा गया था। वहीं रविवार को दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया है। करीब तीन दिन पहले संक्रमित में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था। व्यक्ति के किसी यात्रा का इतिहास नहीं है, हालांकि आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, संक्रमित व्यक्ति हाल में मनाली की एक पार्टी में शामिल हुआ था। अब तक देशभर में मंकीपॉक्स के चार मामले सामने आ चुके हैं। सवाल ये है कि मंकीपॉक्स के लक्षण की पहचान कैसे करें? मंकीपॉक्स से बचने के तरीके क्या हैं? मंकीपॉक्स के लक्षणों को जानकर समय रहते इलाज करा सकते हैं, साथ ही मंकीपॉक्स से बचने के तरीकों को अपनाकर इसके प्रसार को रोक सकते हैं। चलिए जानते हैं मंकीपॉक्स के लक्षण, उपचार और बचाव के उपाय।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मंकीपॉक्स संक्रमण के बारे में जानिए - फोटो : istock
कैसे फैल रहा मंकीपॉक्स

मंकीपॉक्स एक ऐसा संक्रामक रोग है, जो संक्रमित स्थानों पर जाने या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण फैलता है। हालांकि मनाली जाने वाले व्यक्ति की किसी विदेश यात्रा का रिकॉर्ड नहीं मिला है। सीडीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जानवरों से इंसानों में आया है। शरीर से निकले संक्रमित फ्लूइड के संपर्क में आने से, संक्रमित जानवर के काटने, छूने से होता है।

शहरी के निवासी रोगियों के चिकित्सीय रिकॉर्ड के विश्लेषण के मुताबिक, मंकीपॉक्स संक्रमण वाले 98 फीसदी लोग समलैंगिक या उभयलिंगी पुरुष थे। अध्ययन में पता चला कि करीब 95 फीसदी लोग यौन संबंधों के दौरान एक दूसरे से संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
मंकीपॉक्स संक्रमण में त्वचा पर दाने की समस्या - फोटो : istock
मंकीपॉक्स के लक्षण

रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 13 फीसदी रोगियों को मंकीपॉक्स के कारण भर्ती करना पड़ा था। इन लोगों में चकत्ते, बुखार, सुस्ती, मायलागिया सिरदर्द और लिम्फ नोड्स की सूजन इत्यादि लक्षण पाए गए हैं। इसके लक्षण 2- 4 सप्ताह तक रह सकते हैं। मंकीपॉक्स के लक्षण बहुत घातक तो नहीं है लेकिन कई केस में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

4 of 6
मंकीपाॅक्स की पहचान - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे करें मंकीपाॅक्स की पहचान

किसी संक्रमित व्यक्ति में मंकीपॉक्स की पहचान करनी हो तो ध्यान दें कि तेज बुखार, सिरदर्द, लिम्फ नोड्स की सूजन, मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी हो सकती है। चेहरे और हाथ-पांव पर बड़े आकार के दाने पड़ना मंकीपॉक्स के मुख्य लक्षणों में से एक है। संक्रमण होने से लक्षणों की शुरुआत तक यानी इनक्यूबेशन पीरियड 6 से 13 दिनों का होता है।
विज्ञापन

5 of 6
मंकीपॉक्स से बचाव के उपाय जरूरी - फोटो : istock
मंकीपॉक्स से बचाव के तरीके
  • मंकीपाॅक्स से बचने के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें। दुनिया के कई देशों में मंकीपॉक्स से बचाव के लिए चेचक का टीका यानी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। टीका जरूर लगवाएं।
  • अगर किसी में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखाई दें, तो घबराएं नहीं, तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
  • मध्य और पश्चिम अफ्रीका से लौटे लोगों के संपर्क में आने से बचें।
  • साफ सफाई का ख्याल रखें। संक्रमित व्यक्त के संपर्क में आने पर साबुन से हाथ धोएं।
  • सैनिटाइजर का उपयोग करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मंकीपाॅक्स के कारण तेज बुखार हो सकता है - फोटो : Pixabay
स्रोत और संदर्भ: 
Monkeypox is a viral zoonotic disease

अस्वीकरण नोट: यह लेख मीडिया रिपोर्ट्स और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की वेबसाइट से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। संबंधित विषय के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने चिकित्सक से सलाह लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें