फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: कोरोना के नए वैरिएंट्स से अब चिंता नहीं, नए टीके इसे कर देंगे बेअसर, विकसित होगी मजबूत इम्युनिटी

Thu, 07 Sep 2023 01:58 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
कोरोना से बचाव के लिए नए टीके - फोटो : Pixabay
कोरोना पिछले तीन वर्षों से अधिक समय से वैश्विक स्तर पर गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों का कारण रहा है, इसके नए वैरिएंट्स खतरे को और भी बढ़ाते जा रहे हैं। हाल ही में कई देशों में देखे गए नए वैरिएंट्स एरिस (EG.5.1) और पिरोला (BA.2.86) के कारण पिछले एक महीने में तेजी से संक्रमण के मामले बढ़ते हुए देखे गए हैं। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स से पता चलता है कि नए वैरिएंट्स के कारण अस्पताल में भर्ती लोगों और मृतकों की संख्या भी काफी बढ़ी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को कोरोना से बचाव के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की सलाह दे रहे हैं। 

अध्यनकर्ताओं ने बताया कि नए वैरिएंट्स में म्यूटेशनों की संख्या अधिक देखी गई है जो इसे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को आसानी से चकमा देकर संक्रमण को बढ़ाने वाला बना रहे हैं। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि अब इन वैरिएंट्स को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।

नए वैरिएंट्स से बचाव के लिए शोधकर्ताओं ने टीके तैयार कर लिए हैं जिन्हें अध्ययनों में काफी असरदार पाया गया है यानी कि कोरोना के नए वैरिएंट्स के जोखिमों से बचाने में अपडेटेड टीके काफी प्रभावी हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
कोरोना के नए वैरिएंट्स की संक्रामकता दर अधिक - फोटो : pixabay
मॉडर्ना की वैक्सीन साबित होगी कारगर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मॉडर्ना ने नए कोविड वैक्सीन को लक्षित करने वाले टीके बना लिए हैं। कंपनी ने दावा किया है कि उसका अपडेटेड वैक्सीन पिरोला (BA.2.86) वैरिएंट के खिलाफ प्रभावी हो सकता है, जो इन दिनों तेजी से वैश्विक स्तर पर बढ़ता जा रहा है। कंपनी ने दावा किया है कि नए टीके इंसानों में पिरोला वैरिएंट के खिलाफ एंटीबॉडी में 8.7 गुना वृद्धि कर सकते हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ये नया टीके काफी असदार हो सकता है। 

मॉडर्ना में संक्रामक रोगों के प्रमुख जैकलीन मिलर कहते हैं, हमें लगता है कि यह वो खबर है जिसे लोग सुनना चाहते थे, नए वैरिएंट्स के जोखिमों से बचाव के लिए यह जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 4
नए वैरिएंट्स के लिए अपडेटेड वैक्सीन - फोटो : Istock
अक्तूबर तक टीकों को मिल सकती है मंजूरी

राउटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस महीने के अंत तक नए टीके लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई है कि एफडीए अक्तूबर की शुरुआत तक नए मॉडर्ना के नए वैक्सीन शॉट को मंजूरी दे देगा। इसके अलावा फाइजर भी एक टीके पर काम कर रहा है, जिसको लेकर भी दावा किया गया है कि वह भी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने वाली हो सकती है।

सीडीसी ने कहा कि BA.2.86 वैरिएंट से उन लोगों के संक्रमित होने की भी आशंका बनी हुई है जिनका वैक्सीनेशन हो चुका है या फिर जो पहले कोरोना से संक्रमित रह चुके हैं। ऐसे में नए टीके दोबारा से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में आपके लिए मददगार हो सकते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
कोरोना के नए जोखिमों को कम करने वाले टीके - फोटो : iStock
नए वैरिएंट्स से जोखिम कम, पर बचाव बहुत जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया BA.2.86 के कारण अब तक गंभीर बीमारी और मृत्यु का ज्यादा जोखिम नहीं देखा जा रहा है, यह ओमिक्रॉन के पुराने वैरिएंट्स की तरह ही बर्ताव कर रहा है। 

पिछले संक्रमणों और सामूहिक टीकाकरण के माध्यम से दुनियाभर में कोरोना के कारण प्रतिरक्षा का निर्माण हुआ था, हालांकि ज्यादातर लोगों में अब प्रतिरक्षा कम होती देखी जा रही है, ऐसे में ये नए टीके कोरोना के नए वैरिएंट्स के कारण होने वाले संक्रमण के जोखिमों से बचाने में मददगार हो सकते हैं। 



--------------
स्रोत और संदर्भ
Moderna says updated COVID vaccine is effective against newer variant

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें