How to Increase Attention Span: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि जरूरत पर हमारा दिमाग कुछ समय के लिए स्थिर हो जाता है या काम नहीं करता है। आमतौर पर ऐसी स्थिति प्रेशर में देखने को मिलती है। कुछ लोग इस समस्या को परीक्षा के दौरान भी अनुभव करते हैं, ये भी देखने को मिलता है कि जिस टॉपिक की पढ़ाई अच्छे से की थी उसका जवाब भी नहीं रिकॉल हो पाता है। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होना।
यह समस्या आज के युवाओं में तेजी से बढ़ रही है। इसे चिकित्सकीय भाषा में 'अटेंशन स्पैन' (ध्यान अवधि) का कमजोर होना भी कहा जाता है। हमारी आधुनिक जीवनशैली में कई ऐसे कारण हैं जो हमारी एकाग्रता को प्रभावित कर रहे हैं। लगातार स्क्रीन टाइम, मल्टीटास्किंग की आदत और दिमाग पर सूचनाओं का बढ़ता बोझ हमारी दिमागी क्षमता को कम कर रहा है, जिससे हमारी सोचने-समझने की क्षमता भी कम होती जा रही है।
यह सिर्फ एक छोटी-मोटी दिक्कत नहीं है, बल्कि यह हमारे काम, पढ़ाई और दैनिक जीवन की क्वालिटी पर भी गहरा असर डाल रही है। अगर इस समस्या को नजरअंदाज किया जाए तो यह मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन का कारण भी बन सकती है। आइए इस लेख में हम उन प्रमुख कारणों के बारे में जानते हैं जो आपके दिमाग को अचानक ब्लैंक कर देते हैं और आपकी फोकस को कमजोर बनाते हैं।