फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेथिलीन ब्लू: किस चीज की दवा है यह, जिसकी खूब हो रही चर्चा, जानिए इसके साइड-इफेक्ट

Fri, 21 May 2021 01:29 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस और ब्लैक फंगस संक्रमण के बीच एक दवा की चर्चा खूब हो रही है, जिसका नाम मेथिलीन ब्लू है। दावा किया जा रहा है कि यह दवा इन दोनों ही बीमारियों में कारगर हो सकती है। हालांकि इसके पर्याप्त सबूत नहीं हैं, क्योंकि इसको लेकर बड़े पैमाने पर अभी तक कोई अध्ययन नहीं किया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर मेथिलीन ब्लू किस चीज की दवा है, क्या यह कोई नई दवा है या यह पहले से ही दुनिया में मौजूद है? आइए जानते हैं इस दवा से जुड़ी हर जरूरी जानकारी, जिसे जानना बेहद ही जरूरी है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
किस चीज की दवा है मेथिलीन ब्लू? 
  • अमेरिका की क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक, मुख्य रूप से 'मेथेमोग्लोबिनेमिया' नामक ब्लड डिसऑर्डर (रक्त विकार) के इलाज में मेथिलीन ब्लू का उपयोग किया जाता है। यह विकार तब होता है जब शरीर की कोशिकाओं को बहुत कम ऑक्सीजन पहुंचाई जाती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि मेथेमोग्लोबिनेमिया के गंभीर मामलों के इलाज के लिए ही मेथिलीन ब्लू का उपयोग किया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इस दवा का उपयोग कैसे किया जाता है? 
  • मेथिलीन ब्लू दवा इंजेक्शन के जरिये नसों में दी जाती है। यह अस्पतालों में पेशेवर स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा ही दी जाती है। ध्यान रहे, इस दवा का उपयोग बिना डॉक्टरी सलाह के आप भूलकर भी न करें। जब आप यह दवा ले रहे हों तो आपकी स्थिति की सावधानीपूर्वक निगरानी की जानी जरूरी है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मेथिलीन ब्लू के साइड-इफेक्ट्स 
  • सीने में दर्द 
  • भ्रम की स्थिति 
  • चक्कर आना 
  • सिर दर्द 
  • लगातार पसीना आना 
  • पेट दर्द 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ये साइड-इफेक्ट्स भी हो सकते हैं 
  • मूत्र और मल का रंग नीला या हरा होना 
  • जी मिचलाना 
  • उल्टी 
  • त्वचा का रंग बदलना 
अगर मेथिलीन ब्लू लेने के बाद आपको कोई भी साइड-इफेक्ट्स होते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत होती है। यह भी ध्यान रखें कि यह दवा अस्पताल या क्लिनिक में दी जाती है, इसे घर पर स्टोर करके न रखें। 

स्रोत और संदर्भ:  
1. Methylene Blue injection
https://my.clevelandclinic.org/health/drugs/20881-methylene-blue-injection 

अस्वीकरण नोट: यह लेख अमेरिका के क्लीवलैंड क्लीनिक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें