फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mental Health Awareness Month: कोरोना काल में मेंटल हेल्थ हो सकती है प्रभावित, इन 5 तरीकों से बनाएं मानसिक संतुलन

Thu, 14 May 2020 01:35 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से इस समय भारत समेत पुरी दुनिया के लोग परेशान हैं। इस घातक वायरस के वजह से कई देशों में लॉकडाउन की व्यवस्था लागू की गई है। ऐसे में किसी को रोजगार की चिंता सता रही है तो कोई वर्तमान के हालात देखकर परेशान है। लोगों का मानसिक संतुलन बिगड़ते जा रहा है। पुरी दुनिया में इस बात पर रिसर्च जारी है कि कोरोना महामारी के वजह से बिगड़ते मानसिक असंतुलन पर किस तरह से काबू पाया जाए? आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ खास उपायों के बारे में बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आप शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्वस्थ रह सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पर्याप्त नींद लें
लॉकडाउन में हमारी दिनचर्या बिल्कुल बिगड़ चुकी है। कई लोगों का तो ना ही सोने का समय तय है और ना ही जागने का। देर रात तक जगे रहने के कारण सिर भारी रहता है, जिसका सीधा असर हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। स्वस्थ रहने के लिए हमें 8 घंटे की नींद रोजाना जरूरी है। जब हम सोते हैं तो हमारी बॉडी खुद को रिपेयर करती है। वहीं कम सोने के वजह से यह प्रक्रिया बाधित हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हेल्दी खाना खाएं
शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्वस्थ रहने में डाइट की अहम भूमिका होती है। हमें भोजन में फल, सब्जियों, साबूत अनाज और तरल पदार्थों को उचित मात्रा में शामिल करना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए दिन में तीन बार मेगा मील खाने की बजाय छह बार मिनी मील खाएं। हम अपनी दिन की शुरुआत ब्रेकफास्ट से करते हैं। हमारा ब्रेकफास्ट हेल्दी होना चाहिए ताकि शरीर में पूरे दिन ऊर्जा बनी रहे। सही खानपान दिमाग की ताकत बढ़ाने में मददगार होता है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
नई गतिविधि में मन लगाएं
किसी भी तरह के चिंता को कम करने के लिए खुद को व्यस्त रखने की कोशिश करें। इसके लिए आप कुछ नया काम करें। आपको जो काम करने में खुशी मिलती है, उस काम को जरूर करें।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अकेलेपन से बचें
लॉकडाउन में घर रहना तो ठीक है लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आप खुद को परिवार वालों से दूर कर लें। अकेले में रहने से दिमाग में कई तरह की कुंठा की भावना घर कर लेती हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप ज्यादा से ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
तनाव कम करें
तनाव का असर हमारे मानसिक स्वास्थ के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ पर भी पड़ता है। जब कोई व्यक्ति तनाव में रहता है तो हॉर्मोन्स का स्तर बढ़ जाता है। इनमें एड्रीनेलिन और कार्टिसोल प्रमुख हैं। इन हार्मोन्स की वजह से दिल का तेजी से धड़कना, पाचन क्रिया का मंद पड़ना, रक्त का प्रवाह प्रभावित होना, नर्वस सिस्टम की कार्यप्रणाली गड़बड़ा जाना और इम्यून सिस्टम कमजोर होने जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें