कोरोना वायरस संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए लोग सोशल डिस्टेंसिंग का फॉलो कर रहे हैं। ऐसे में कई लोग अपने ऑफिस का काम घर से ही कर रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम के दौरान घंटों कंप्यूटर के आगे बैठने के वजह से कई तरह की समस्याएं पैदा हो रही हैं। इन्हीं में से एक है कमर दर्द। कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए कई लोग पेन किलर खाते हैं तो वहीं कई लोग मालिश करवाते हैं ताकि दर्द से राहत मिल सके। हालांकि कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर आप इस दर्द में राहत पा सकते हैं। तो आइए बिना देर किए जानते हैं इन असरदार घरेलू नुस्खों के बारे में...