लो ब्लड प्रेशर का खतरा
- फोटो : Freepik
सोडियम की कमी भी खतरनाक
सोडियम की अधिकता के कारण हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों के जोखिमों के बारे में आपने भी जरूर सुना होगा। पर क्या आप जानते हैं कि इसकी कमी और भी खतरनाक समस्याओं का कारण बन सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, सोडियम आवश्यक पोषक तत्व है जो शरीर में द्रव और इलेक्ट्रोलाइट के संतुलन के साथ रक्तचाप को ठीक रखने के लिए जरूरी है। अगर आपके शरीर में सोडियम की कमी हो जाए तो इसके गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
- लो ब्लड प्रेशर की समस्या, जिसके कारण आपको चक्कर आने थकान की समस्या हो सकती है।
- ऊर्जा में कमी और थकान महसूस होते रहना।
- भूख न लगना।
- बेचैनी और अक्सर गुस्सा आने की समस्या।
-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।