फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: रात में सोने से पहले पीजिए गर्म पानी, इन स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम हो जाएगा कम

Tue, 04 Jan 2022 07:39 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गर्म पानी पीने के फायदे - फोटो : istock
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी लोगों को अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है। वहीं यदि पानी को हल्का गुनगुना करके पिया जाए तो इसके लाभ कई गुना तक बढ़ जाते हैं। पानी शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने के साथ मूत्र को बढ़ाता है जिससे शरीर से अनावश्यक विषाक्तता बाहर निकल जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक रात में सोने से पहले यदि आप रोजाना गर्म पानी पीते हैं तो सेहत के लिए यह कई प्रकार से लाभदायक हो सकता है।

अध्ययनों के मुताबिक ठंडे पानी की जगह सभी लोगों को गुनगुना पानी पीने की आदत डालनी चाहिए। रात को सोने से पहले 1 गिलास गर्म पानी पीकर आप कई तरह के स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में जानते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गुनगुना पानी पीने के फायदे - फोटो : Pixels
रात में पीजिए गर्म पानी
रात को सोने से पहले गर्म पानी पीने से शरीर हाइड़्रेटेड रहता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह कोशिकाओं को पोषण प्रदान करेगा और शरीर को भीतर से ताज़ा करने के लिए कोशिकाओं से विषाक्त पदार्थों को निकालने में भी सहायक माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से पेट के ऐंठन या दर्द को कम करने में भी मदद मिले सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
मूड ठीक रहता है - फोटो : Pixabay
मूड सुधारने के लिए फायदेमंद
रात में सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से आपकी मूड सही रहता है। साल 2014 में किए गए एक अध्ययन के अनुसार पानी की कमी आपके मूड को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है, ऐसे में अधिक पानी पीकर आप इस तरह की समस्याओं को आसानी से कम कर सकते हैं। अध्ययन में पाया गया कि जो लोग आम तौर पर अधिक मात्रा में पानी पीते हैं उनका मूड शांत और सकारात्मक बना रहता है।

4 of 5
मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में फायदेमंद - फोटो : Pixabay
मेटाबॉलिज्म में होता है सुधार
अध्ययनों में पाया गया है कि गर्म पानी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है और स्वस्थ तरीके से वजन कम करने में मदद मिलती है। मूल रूप से, गर्म पानी आपके आहार में वसा के अणुओं को तेजी से तोड़ने में मदद करता है, जिससे वजन कम होता है। ऐसे में रात में खाना खाने के बाद एक गिलास गर्म पानी पीकर आप इस तरह के स्वास्थ्य लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाचन के लिए फायदेमंद - फोटो : pixa
पाचन के लिए है बेहतर
भोजन के बाद गर्म पानी पीने से पाचन बेहतर बना रहता है। पाचन के साथ गर्म पानी पीना रक्त प्रवाह बढ़ने, मांसपेशियों को आराम देने और शरीर की विषाक्तता को कम करने में भी सहायक माना जाता है। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि रात के समय गर्म पानी पीने वाले लोगों को एसिडिटी की समस्या भी कम होती है।

----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें