डायबिटीज वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ती गंभीर और क्रोनिक स्वास्थ्य समस्या है, जिसका खतरा सभी उम्र के लोगों में बढ़ता जा रहा है। हालिया अध्ययन में वैज्ञानिकों ने चिंता जताते हुए कहा है कि जिस तरह से डायबिटीज की दर बढ़ती जा रही है ऐसे में आशंका है कि
साल 2050 तक 130 करोड़ से अधिक लोग इस रोग के शिकार हो सकते हैं। डायबिटीज अपने आप में तो खतरनाक बीमारी है ही, साथ ही इसके कारण कई प्रकार की अन्य क्रोनिक बीमारियों के विकसित होने का जोखिम भी काफी बढ़ सकता है, इसलिए इस रोग से बचाव के लिए प्रयास करते रहना बहुत आवश्यक है।
जो लोग पहले से ही डायबिटीज के शिकार हैं, उन्हें ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने के लिए आहार और लाइफस्टाइल को ठीक रखना बहुत आवश्यक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डायबिटीज रोगियों को आहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है, आप हमेशा ऐसे आहार का चयन करें जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।
आइए जानते हैं कि इसके लिए किन चीजों का सेवन किया जा सकता है?