फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Study: मेडिटेरेनियन लाइफस्टाइल कम कर सकती है कैंसर से मौत का खतरा, इसके और भी कई स्वास्थ्य लाभ

Tue, 22 Aug 2023 05:26 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
मेडिटेरेनियन डाइट प्लान के लाभ - फोटो : iStock
कैंसर, वैश्विक स्तर पर मृत्यु के प्रमुख जोखिम कारकों में से एक है, जो हर साल लाखों लोगों की मौत का कारण बनती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमारे लाइफस्टाइल और आहार की कई आदतें कैंसर के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती हैं, जिनसे बचाव को लेकर लोगों को प्रयास करते रहना चाहिए। अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि कैंसर का जोखिम सभी उम्र और लिंग वालों में हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतते रहना बहुत आवश्यक है।

कैंसर के खतरे को कैसे कम किया जा सकता है इस बारे में जानने के लिए शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन किया, इसमें पाया गया है कि अगर आप मेडिटेरेनियन लाइफस्टाइल और आहार का पालन करते हैं तो यह आपमें ज्यादातर प्रकार के कैंसर के खतरे को कम करने में लाभकारी हो सकती है।

मेडिटेरेनियन आहार से होने वाले स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए वैश्विक स्तर पर इसकी मांग पिछले कुछ वर्षों में काफी तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन

2 of 4
मेडिटेरेनियन लाइफस्टाइल से कम होता है कैंसर का खतरा - फोटो : Pixabay
मेडिटेरेनियन लाइफस्टाइल से लाभ

ला यूनिवर्सिडैड ऑटोनोमा और हार्वर्ड टी.एच. के नेतृत्व में किए गए अध्ययन में पाया गया कि मेडिटेरेनियन लाइफस्टाइल वाली चीजों को आहार में शामिल करना आपके लिए कई प्रकार से लाभकारी हो सकता है। इस तरह के आहार में फलों, सब्जियों और साबुत अनाज जैसी स्वस्थ खान-पान की आदतों के साथ ऐडेड शुगर और नमक की मात्रा को कम करने पर जोर दिया जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पर्याप्त आराम, शारीरिक गतिविधि और समाजीकरण को बढ़ावा देने वाली आदतों को कैंसर मृत्यु दर का जोखिम कम करने वाला पाया गया है। 
विज्ञापन

3 of 4
कैंसर से बचाव के लिए डाइट प्लान - फोटो : iStock
अध्ययन में क्या पता चला?

मेयो क्लीनिक प्रोसीडिंग्स में प्रकाशित इस अध्ययन में बताया गया कि शोध के बेहतर परिणाम देखे गए हैं। शोधकर्ताओं ने यूके बायोबैंक समूह के 110,799 सदस्यों की आदतों का विश्लेषण किया, प्रतिभागियों की उम्र 40 से 75 वर्ष के बीच थी। शोधकर्ताओं ने नौ साल तक प्रतिभागियों के स्वास्थ्य की जांच की। अध्ययन में से 4,247 लोगों की मौत हो गई, इसमें से 2,401 की कैंसर से और 731 हृदय रोगों से मौत हुई।
विज्ञापन

4 of 4
कैंसर से बचाव के करें उपाय - फोटो : pixabay
28 फीसदी कम हो सकता है कैंसर से मृत्युदर का जोखिम

अध्ययन के विश्लेषण में पाया गया कि जिन लोगों ने मेडिटेरेनियन लाइफस्टाइल और आहार का सेवन किया, उनमें सभी कारणों से समय से पहले मृत्यु का जोखिम 29 प्रतिशत और कैंसर से मृत्यु का जोखिम 28 प्रतिशत कम पाया गया। शारीरिक गतिविधि, शरीर को आराम देने वाली आदतें और मिलनसारिता ने हृदय रोग से मृत्यु दर के जोखिम को कम किया। 

अध्ययन के मुख्य लेखक मर्सिडीज सोतोस प्रीतो कहते हैं, हम जीवनशैली में बदलाव और स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभाव देख रहे हैं। यह बेहतर तरीका है जिससे हम वैश्विक स्तर पर कैंसर के बढ़ते जोखिमों को कम करने में लाभ पा सकते हैं।



--------------
स्रोत और संदर्भ
Mortality benefits of Mediterranean diet know no boundaries


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें